फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Female Constable at home masks with duty

डयूटी के साथ महिला कांस्टेबल घर पर बना रही मास्क

Sat, 28 Mar 2020 09:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Female Constable at home masks with duty
महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को अब तक आपने थानों में और नाकों पर ड्यूटी करते देखा होगा या फिर घर की जिम्मेदारी। लेकिन जिला पुलिस में एक महिला पुलिस कर्मचारी ऐसी है जिसने लोगों को संक्रमण से बचाने का बीड़ा उठाया है। महिला कांस्टेबल कृष्णा ड्यूटी के साथ-साथ अपने घर पर पति के साथ मिलकर मास्क तैयार कर रही है। रोजाना मास्क तैयार कर इन्हें नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों और झुग्गी-झोपड़ियों तक पहुंचा रही है ताकि कोई कोरोना वायरस के संक्रमण में न आए।
विज्ञापन

अब तक 600 कपड़े के मास्क तैयार करके बांट चुकी है। कोर्ट परिसर में तैनात कृष्णा देवी अपने पुलिस लाइन में अपने घर पर मास्क तैयार कर रही है। इसमें उसका साथ पति सुनील कुमार दे रहा है जो कि बैंक में तैनात है। कृष्णा देवी ने बताया कि ड्यूटी के बाद जब वह फ्री होती है तो घर पर मास्क तैयार करती है। मास्क तैयार करने के लिए उसे कपड़े की जरूरत होती है इसके लिए वह दुकानदार को बुलाती है और मौके पर दुकान खुलवाकर कपड़ा खरीदने के बाद बंद करवा देती है। जब कोरोना वायरस को लेकर यहां पर हलचल शुरू हुई और उसके संक्रमण के बारे में सुना तो उसे लगा कि मास्क की उसके साथियों को भी जरूरत है जो कि नाकों पर ड्यूटी कर रहे हैं और ऐसे भी कई लोग हैं जो झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे हैं और वह खरीद नहीं पा रहे हैं। इसके बाद उसने खुद मास्क तैयार करने की ठानी।
विज्ञापन

पीएचडी की डिग्री ले चुकी है कृष्णा : कृष्णा देवी ने हाल ही में पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है। कृष्णा देवी पहली कर्मचारी है जिसने ड्यूटी के साथ पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। 2019 में पीएचडी की डिग्री ली थी। इसके लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति के साथ मिलकर रोजाना घर पर मास्क तैयार कर रही हूं। खुद ही मास्क के लिए कपड़ा खरीद रही हूं। ताकि कोई भी इस संक्रमण की चपेट में न आए। मेरी अन्य लोगों से भी अपील है कि घर पर बैठकर मास्क तैयार करें और जरूरतमंद तक पहुंचाएं। - कृष्णा देवी, कांस्टेबल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed