फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fear of lagging behind, got the city in-charge to join again after 10 months, will keep a watch on cleanliness.

Fatehabad News: पिछड़ने का डर, 10 माह बाद फिर ज्वाइन करवाए सिटी इंचार्ज, स्वच्छता पर रखेंगे निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fear of lagging behind, got the city in-charge to join again after 10 months, will keep a watch on cleanliness.
फतेहाबाद के पुरानी कोर्ट रोड पर ​स्थित पार्क में सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अ​भियान चलाते हुए स्वच्
फतेहाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों को सुंदर बनाने के लिए हर साल होने वाला स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। सर्वेक्षण को लेकर केंद्र सरकार की टीम आएगी और यहां पर स्वच्छता को जांचेगी। लेकिन इससे पहले हटाए गए सिटी इंचार्ज को दोबारा ज्वाइन करवा दिया गया है। इसके अलावा आईईसी कम कैपिस्टी बिल्डिंग एक्सपर्ट को भी ज्वाइन करवाया गया है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहरों में मॉनिटरिंग की कमी से पिछड़ने के डर से 10 माह बाद ज्वाइन करवाया गया है। सिटी इंचार्ज और आने से स्वच्छता को लेकर शहर में सफाई और शौचालयों की सफाई की मॉनिटरिंग होगी। इसके अलावा स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा सकेगा। वर्ष 2018 से स्वच्छ भारत मिशन के तहत सिटी इंचार्ज यहां तैनात किए गए थे। लेकिन पिछले साल अनुबंध खत्म होने के चलते हटा दिया गया था। नए अनुबंध को लेकर करीब 10 माह का समय लग गया। वहीं टीम के आते ही स्वच्छता को लेकर अभियान भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

छह सालों के स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर ये रही है रैंकिंग (उत्तर भारत में)
शहर 2023 2022 2021 2020 2019 2018
फतेहाबाद 42
13 27 30 177 191
टोहाना 84
21 60 26 329 289
भूना 174 116 178 105 399 172
रतिया 142
62 130 137 984 572
जाखल 375
303 552 000 000 000
सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान शुरू
केंद्र सरकार की तरफ से शहर में सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान शुरू करवाया गया है। नगर निकाय की तरफ से इसको लेकर निर्देश भी जारी हो चुके है। ये अभियान शुरू हो चुका है और 31 अगस्त तक चलाया जाएगा। हर सप्ताह अलग-अलग अभियान चलेंगे और इसमें स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शहरी विकास, शिक्षा विभाग को भी शामिल किया जाएगा। अभियान के दौरान शहर में सफाई अभियान, कचरे का उठान, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, स्वच्छ पेयजल सप्लाई पर केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काेट
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत रोजाना शहरों में स्पेशल सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा पार्को, शौचालयों की सफाई पर भी फोकस रहेगा। लोगों को भी इस अभियान में शामिल करके जागरूक किया जाएगा।
- कुमार सौरभ, सिटी इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed