फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fathebad,mp, dependra, protest, fatehabad

अपने समर्थकों का ही विरोध झेलना पड़ा दीपेंद्र हुड्डा को

Mon, 10 Apr 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद Updated Mon, 10 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
fathebad,mp, dependra, protest, fatehabad
सांसद - फोटो : bureau
रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा को अपने समर्थकों का ही कड़ा विरोध झेलना पड़ा। दीपेंद्र के समर्थकों ने न केवल मुर्दाबाद के नारे लगाए, जबकि भूना-हिसार मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तिरछी लगाकर रोड जाम कर दिया। दीपेंद्र हुड्डा के समर्थकों के बीच एक घंटे तक हुड़दंग बाजी होती रही। जिसका यात्रियों को खामियाजा भुगतना पड़ा। जो भीष्म गर्मी में रोड़ जाम के बीच हुड्डा समर्थकों की हुड़दंग बाजी में फंसे हुए थे।
विज्ञापन


स्वागत हुआ फीका
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के स्वागत के लिए सुरेंद्र ढिल्लों उर्फ सोनू ने मोटर साइकिलों का बड़ा काफिला किरमारा रोड पर तैयार किया हुआ था। खुली जीप में सभास्थल तक ले जाने की तैयारी थी। मगर नहला के ही दीपेंद्र समर्थक अमन ढिल्लों ने पूरा माहौल की परिवर्तन करके रख दिया। कार्यक्रम से पहले अपने घर ले जाने के लिए अमन समर्थकों ने रोड जाम किया और हुड्डा को जिसके बाद मजबूरन पहले जनसभा से अमन के घर जाना पड़ा। इस दौरान जाम स्थल पर दीपेंद्र हुड्डा मुर्दाबाद के कई लोगों ने नारे भी लगाए।
विज्ञापन


नाक का सवाल था
नहला की राजनीति में दो युवाओं ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा का कार्यक्रम रविवार को निश्चित किया था। इसमें सुरेंद्र ढिल्लों उर्फ सोनू ने युवा सम्मेलन व अमन ढिल्लों से घर पर जलपान की व्यवस्था की थी। मगर ढिल्लों बंधुओं में खींचतान उस समय बढ़ गई जब एक-दूसरे से पहले दीपेद्र हुड्डा को अपने कार्यक्रम में लाने की जिद कर बैठे। दोनों के ही समर्थक नाक की सवाल बनाकर बैठ गए, इसलिए विवाद बढ़ गया। दीपेंद्र हुड्डा जैसे ही किरमारा रोड से नहला पहुंचे तो सैकड़ों की संख्या में दोनों ही पक्ष के समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। अमन समर्थकों ने सड़क पर ट्रॉलियां लगाकर आवागमन भी बंद कर दिया। समर्थकों के गुस्सा व उत्साह को देखकर दीपेंद्र हुड्डा को निर्धारित युवा सम्मेलन से पहले अमन के घर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं दीपेंद्र हुड्डा
रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सह कांग्रेस के युवा साथियों का जोश था, जो जगह-जगह कार्यक्रम करने पर उत्साहित थे। लेकिन किसी भी प्रकार की शरारत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed