{"_id":"58e292dd4f1c1bc06e5b531d","slug":"fathebad-collage-change-strike-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में एसएफआई ने शुरू की भूख हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में एसएफआई ने शुरू की भूख हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूना रोड स्थित स्थानीय इंदिरा गांधी महाविद्यालय को जमालपुर शिफ्ट करने के विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। छात्र संगठन लगातार इसके विरोध में जुटे हुए हैं। सोमवार को डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया व एसएफआई के सदस्यों ने महाविद्यालय के गेट पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसके अलावा कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में जमालपुर के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रहे विकास खोबड़ा ने बताया कि उनका संगठन कॉलेज के स्थानांतरण के विरोध में है, क्योंकि यह तुगलकी फरमान है।
यह गरीब बच्चों के हक में नहीं है। जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती विरोध जारी रहेगा। विधायक सुभाष बराला द्वारा बुलाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे शहर के विधायक हैं, शहर से कई लोगों ने ज्ञापन भेजे हैं उन्हें स्वयं आकर जनता से मिलना चाहिए।
गांव जमालपुर शेखां में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने सैकड़ों ग्रामीणों ने एकत्रित होकर आईजी कॉलेज को जमालपुर स्थित पालीटेक्निक कॉलेज में स्थानांतरित किए जाने के फैसले का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की। जमालपुर निवासी कृष्ण सैनी नरेश कुमार, बलवंत सैनी, सतीश, पोला सैनी, बलवीर सैनी, रूप सैनी, गेजु सैनी, प्रकाश, नेक सैनी आदि ने बताया कि जमालपुर शेखां ग्राम पंचायत ने पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाने के लिए भूमि दी थी, लेकिन सरकार जमालपुर शेखां के लोगों से धोखा कर रही है। जब तक सरकार उनकी मांग नही मानेगी वे प्रदर्शन समाप्त नही करेंगे।