फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Two hours road jam for water, women broke pots, surrounded JE

Fatehabad: पानी के लिए दो घंटे जाम, महिलाओं ने फोड़े मटके, जेई का किया घेराव

Mon, 27 May 2024 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 May 2024 08:19 PM IST
सार

अशोक नगर में पानी की समस्या से परेशान मोहल्लावासियों ने प्रदर्शन किया। जेई ने आश्वासन दिया कि चार घंटे सुबह और चार घंटे शाम को आपूर्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन
Fatehabad: Two hours road jam for water, women broke pots, surrounded JE
विरोध करते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद शहर के अशोक नगर में पानी की समस्या को लेकर मोहल्लावासियों ने पार्षद चंद्रभान वधवा के नेतृत्व में रविदास चौक पर दो घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया। शाम पांच बजे मोहल्लावासियों ने प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया और मटके फोड़े। इस दौरान महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

शहर थाना पुलिस टीम ने मौके पर समझाने का प्रयास किया लेकिन मोहल्लावासी नहीं माने। साढ़े 6 बजे जेई बलविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक चली गहमागहमी के बाद जेई ने आश्वासन दिया कि मोहल्ले में सुबह और शाम को 4-4 घंटे पानी की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे मोहल्ला निवासी और पार्षद चंद्रभान वधवा ने बताया कि अशोक नगर में पानी की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो रही है। पानी की आपूर्ति कम होने की वजह से अधिकतर घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ये ही नहीं, पानी की आपूर्ति रात को दो बजे की जाती है। ऐसे में लोग रात को दो बजे कैसे पानी भरें।

विधायक दुड़ाराम के सामने समस्या रख चुके हैं लेकिन उनकी बात अफसर नहीं मान रहे हैं। पानी की आपूर्ति योग नगर बूस्टिंग स्टेशन से हो रही है। पहले यहां से पॉश इलाके में आपूर्ति की जाती है और फिर अशोक नगर को आपूर्ति की जाती है। बूस्टिंग स्टेशन अशोक नगर के लिए अलग से मंजूर हो चुका है लेकिन उद्घाटन के बावजूद काम शुरू नहीं हो रहा है।

मौके पहुंचे जेई बलविंद्र ने कहा कि बिजली की दिक्कत के कारण पानी आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बूस्टिंग स्टेशन बनाने का काम 4 माह में पूरा हो जाएगा। फसल कटाई और चुनाव के चलते लेबर की दिक्कत आ रही थी। अशोक नगर में पानी की आपूर्ति 4 घंटे सुबह और 4 घंटे शाम को किया जाएगा ताकि समस्या न रहे।

जेई के इस आश्वासन के बाद मोहल्लावासी शांत हुए और जाम खोला। इसके बाद मोहल्लावासियों ने कहा कि अगर समाधान नहीं हुआ तो दोबारा से जाम लगा दिया जाएगा। शनिवार रात को भी 12 बजे पानी समस्या को लेकर यहीं प्रदर्शन किया था।


नारंग बोले, पानी आपूर्ति को लेकर बैठक बुलाई जाए
प्रदर्शन के दौरान वार्ड नंबर 12 के पार्षद मोहन लाल नारंग मौजूद रहे। नारंग ने जेई को कहा कि पानी आपूर्ति का शेड्यूल पूरे शहर में गलत है। इसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग पार्षद और मोटर ऑपरेटर की बैठक बुलाए और इसमें शेड्यूल तय किया जाए।

पूर्व पार्षद प्रतिनिधि बोले-पुराने ट्यूबवेल को शुरू किया जाए
प्रदर्शन के दौरान पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सोनू कुक्कड़ मौके पर पहुंचे। कुक्कड़ ने कहा कि उनके कार्यकाल में ऑटो मार्केट में ट्यूबवेल लगाया गया था। इस ट्यूबवेल का कनेक्शन अशोक नगर से जोड़ा जाए तो समस्या का हल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed