{"_id":"58b31cf84f1c1b147283080a","slug":"fatehabad-today-tommarow-marrige-day-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" आज और कल शादियों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल शादियों की धूम
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन अवकाश के चलते खाली होने पर बंद पड़े एटीएम ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी के अंतिम दो दिनों में शुभ मुहूर्तों की भरमार के चलते लोगों में शादियों के लिए होड़ लगी है। खास बात ये है कि ये सिलसिला पांच मार्च को थम जाएगा। 21 मार्च को शुक्र अस्त हो जाएगा जबकि इससे पहले 6 मार्च से होलाष्टक के कारण विवाह और अन्य शुभ काम वर्जित हो जाएंगे। इसके बाद सीधा बैसाखी के दिन से ही अबूझ साया है।
श्री श्याम मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा के अनुसार 18 अप्रैल से लेकर 2 जुलाई तक शुभ कामों के लिए पर्याप्त मुहूर्त निकलेंगे। इसके बाद देवशयनी एकादशी के चलते देव सोने जाएंगे और विवाह कार्यों पर नवंबर तक रोक लग जाएगी। शादियों का सिलसिला देव उठानी एकादशी के दिन शुरू हुआ था। दिसंबर और जनवरी में शादियों का सिलसिला जारी रहा। हालांकि नोटबंदी के चलते शादी-ब्याह के कामों में थोड़ा मंदा जरूर हुआ लेकिन शादियों का सिलसिला नहीं रुका। फरवरी में शादियों का औसत सीजन रहा लेकिन अब 27-28 फरवरी को शादियों की धूम रहेगी। पंडितों के अनुसार जिलाभर में 27-28 को तकरीबन 300 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
तीन दिन से बंद पड़े एटीएम और बैंक भी आज खुलेंगे,
महाशिवरात्रि के चलते शुक्रवार, इसके बाद शनिवार और रविवार को बैंकों के अवकाश के चलते लोगों को एक बार फिर से कैश की तंगी सताने लगी। नोटबंदी के चार माह बाद भी अभी शहर के अधिकतर एटीएम बंद हैं और अवकाश के दिनों में इक्का-दुक्का चालू एटीएम का भी शटर गिर जाता है। लेकिन लोगों के पास महज सोमवार का ही दिन है क्योंकि 28 फरवरी को क्लोजिंग के चलते फिर से कैश की किल्लत सामने आ सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली और लुधियाना से मंगवाया कैटरिंग का सामान
मंदी की मार के चलते खाली बैठे हलवाई और कैटरर्स अब ढूंढे नहीं मिल रहे। कई रईस लोगों ने दिल्ली और लुधियाना से कैटरिंग का सामान मंगवाया है। इतना ही नहीं, गांवों में थोड़ी बहुत काम करने वाले हलवाइयों की भी चांदी बनी हुई है। नई करंसी नोटों की भी ब्लैक शुरू हो गई है। शादियों के इस सीजन में मैरिज पैलेस में देर रात तक शहनाइयों की मधुर गूंज से फिजा बदली हुई है। धर्मशालाओं और पैलेसों में देर रात तक डीजे और लाइटिंग देखते ही बनती है।
इन दिनों शादियों की धूम है और 27-28 फरवरी के बाद 4 मार्च को भी शादियों का अच्छा बड़ा सावा है। शहर का कोई पैलेस खाली नहीं रहेगा।
-लवली मेहता, होटल न्यू दीप कैटरर्स, फतेहाबाद