फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, state harayana, womens, womens not feel good, poor condition, harayana

प्रदेश में महिलाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं : महिला आयोग

Thu, 22 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Thu, 22 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, state harayana, womens, womens not feel good, poor condition, harayana
फतेहाबाद लघु सचिवालय में पत्रकारों से बात करती राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कमलेश पांचाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कमलेश पांचाल ने एक बार प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पांचाल ने वीरवार सांय फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत में साफ तौर पर कहा कि वे प्रदेश में महिलाओं की स्थिति से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा जरूर दिया जाता है लेकिन धरातल पर हालात अच्छे नहीं हैं।

इतना ही नहीं, महिला आयोग अध्यक्षा ने प्रदेश सरकार पर डेढ़ साल से तनख्वाह और कर्मचारी मुहैया ना करवाने का आरोप भी जड़ दिया।
महिला आयोग की अध्यक्षा कमलेश पांचाल ने कहा कि उनके आयोग को प्रदेश सरकार की ओर से कोई साथ नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ साल से ना तो तनख्वाह मिली है और ना ही गाड़ी। मजबूरी में अपना काम करने के लिए उन्हें खुद की गाड़ी इस्तेमाल करनी पड़ रही है। इसकी वजह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार राजनीतिक द्वेष से ये सब काम कर रही है।
विज्ञापन


पांचाल ने साफ कहा कि उनकी नियुक्ति पिछली सरकार ने की थी, इसी बात की खुंदक मौजूदा प्रदेश सरकार निकालना चाहती है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन उनके पास तकरीबन 20 से 22 शिकायतें आती हैं। महिला आयोग की अध्यक्षा कमलेश पांचाल फतेहाबाद के गांव चतैण में एक महिला, उसके दो बच्चों और पड़ोसी द्वारा एक साथ फांसी लगाने के एक पुराने मामले की जांच करने के लिए फतेहाबाद पहुंची थी। उन्होंने एसपी ओपी नरवाल से मामले की दोबारा से जांच करवाने के आदेश दिए और 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा। इस मौके पर मामले की जांच से जुड़े सभी पक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed