{"_id":"57e4221f4f1c1b0222a83d98","slug":"fatehabad-state-harayana-womens-womens-not-feel-good-poor-condition-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रदेश में महिलाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं : महिला आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में महिलाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं : महिला आयोग
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद लघु सचिवालय में पत्रकारों से बात करती राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कमलेश पांचाल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कमलेश पांचाल ने एक बार प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पांचाल ने वीरवार सांय फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत में साफ तौर पर कहा कि वे प्रदेश में महिलाओं की स्थिति से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा जरूर दिया जाता है लेकिन धरातल पर हालात अच्छे नहीं हैं।
इतना ही नहीं, महिला आयोग अध्यक्षा ने प्रदेश सरकार पर डेढ़ साल से तनख्वाह और कर्मचारी मुहैया ना करवाने का आरोप भी जड़ दिया।
महिला आयोग की अध्यक्षा कमलेश पांचाल ने कहा कि उनके आयोग को प्रदेश सरकार की ओर से कोई साथ नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ साल से ना तो तनख्वाह मिली है और ना ही गाड़ी। मजबूरी में अपना काम करने के लिए उन्हें खुद की गाड़ी इस्तेमाल करनी पड़ रही है। इसकी वजह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार राजनीतिक द्वेष से ये सब काम कर रही है।
पांचाल ने साफ कहा कि उनकी नियुक्ति पिछली सरकार ने की थी, इसी बात की खुंदक मौजूदा प्रदेश सरकार निकालना चाहती है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन उनके पास तकरीबन 20 से 22 शिकायतें आती हैं। महिला आयोग की अध्यक्षा कमलेश पांचाल फतेहाबाद के गांव चतैण में एक महिला, उसके दो बच्चों और पड़ोसी द्वारा एक साथ फांसी लगाने के एक पुराने मामले की जांच करने के लिए फतेहाबाद पहुंची थी। उन्होंने एसपी ओपी नरवाल से मामले की दोबारा से जांच करवाने के आदेश दिए और 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा। इस मौके पर मामले की जांच से जुड़े सभी पक्ष मौजूद रहे।