फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, smoking, anti smoking, first, harayana

नशा विरोधी मुहिम में सिरसा-फतेहाबाद अव्वल

Wed, 13 Jul 2016 10:26 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Wed, 13 Jul 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
.
विज्ञापन


 हिसार रेंज में 15 दिन पहले शुरू किए गए ड्रग्स फ्री अभियान में फतेहाबाद और सिरसा अव्वल रहे हैं जबकि रेंज मुख्यालय हिसार, भिवानी और जींद जिले में नशा विरोधी मुहिम को कामयाबी ना के बराबर मिली है। आईजी ओपी सिंह ने भी सिरसा और फतेहाबाद की नशा विरोधी मुहिम को सराहा है जबकि बाकी तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इस दिशा में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

15 दिन में रेंज में दर्ज हुए 50 मामले, 35 अकेले फतेहाबाद-सिरसा में
ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान के तहत हिसार रेंज के पांचो जिलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 50 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें से जिला सिरसा में 18, फतेहाबाद में 17, हिसार में आठ, जींद में छह और भिवानी में एक ही मामला दर्ज हुआ है। इन 50 मुकदमों में 76 व्यक्तियों को नशा तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन



नशा तस्करों को काबू करने के मामले में भी सिरसा और फतेहाबाद जिले ने रेंज के बाकी तीनों जिलों को पीछे पछाड़ दिया है। रेंज मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, काबू किए गए 50 तस्करों में जिला सिरसा में 26, फतेहाबाद में 24, हिसार में नौ, जींद में 16 और भिवानी में 1 व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल नशे की खेप भी बरामद
रेंज में चलाए गए ड्रग फ्री हरियाणा में इन अपराधियों के कब्जे से कुल 6.25 किलोग्राम अफीम, 106 किलोग्राम चूरापोस्त, करीब चार किलोग्राम चरस, 590 ग्राम स्मैक/हीरोइन के  साथ-साथ 33 बोतल कोरेक्स, 1180 टेबलेट व 15 पैकेट नशीली/प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई हैं।

लगातार तलाशी अभियान चलाने के निर्देश
आईजी ओपी सिंह ने हिसार रेंज के पांचों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों के ऐसे गांव और  कॉलोनियों, जो ड्रग्स का केंद्र बन चुके हैं, को चिह्नित करें और ऐसे इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाएं। नशाग्रस्त गांवों में ग्राम पंचायत के सहयोग से गांव को नशा मुक्त करने के लिए कमेटियों का गठन किया जाए और ऐसी कमेटियों मे ंज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो।



आईजी हिसार के मार्गदर्शन में नशा विरोधी मुहिम को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। पिछले दिनों में कई नशा तस्करों को पकड़ा गया है। अब उन इलाकों में लगातार अभियान चलाए जाएंगे जो नशे के कारण बदनाम होते जा रहे हैं। जिले केे नशा मुक्त बनाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
ओपी नरवाल, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed