{"_id":"57bf41cb4f1c1b325fd4f4a7","slug":"fatehabad-resrvation-jaat-resrvation-protest-against-bjp-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण मुद्दे में सरकार का रुख साफ न हुआ तो करेंगे भाजपा का विरोध: ढाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण मुद्दे में सरकार का रुख साफ न हुआ तो करेंगे भाजपा का विरोध: ढाका
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबे सिंह ढाका ने कहा कि सरकार ने यदि जल्द से जल्द जाट आरक्षण मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर समाज को राहत नहीं दी और समाज के बेकसूर लोगों पर दर्ज हुए मुकदमें वापस नहीं लिए तो 3 राज्यों में होने वाले चुनावों में जाट समाज भाजपा का कड़ा विरोध करेगी। वे वीरवार को अपने अनाज मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर समिति पदाधिकारियों को 27 अगस्त के दिन रोहतक में होने वाली सर्वजन समाज की रैली बाबत संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने समिति पदाधिकारियों की रैली में जिला से अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए प्रबंधन कमेटियां बनाकर जरूरी जिम्मेवारियां भी सौंपी।
समिति प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि जाटों को आरक्षण नहीं मिला तो यूपी, उत्तराखंड तथा पंजाब के होने वाले विधानसभा चुनावों में जाट बीजेपी उम्मीदवारों को हराने के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि जाट समाज हमेशा से सचाई के साथ चलता रहा है और अपना हक लेने के लिए हर तरह की कुर्बानी देने से भी कभी पीछे नहीं हटा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपसी भाईचारा कायम रह सके और जाट समाज की जो छवि खराब करने के पिछले दिनों कुछ स्वार्थी लोगों ने प्रयास किए हैं, उसका जवाब देने के लिए समिति ने 27 अगस्त को रोहतक में भाईचारा रैली करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस रैली में जाट ही नहीं, बल्कि हरियाणा सहित कई अन्य राज्यों के दलित, पिछड़ा वर्ग आदि 36 बिरादरियों के बड़े नेता भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन 2007-08 से शुरू हुआ था। उस समय किसी भी नेता ने भाईचारा तोड़ने वाली बयानबाजी नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण आंदोलन में षड्यंत्र के पीछे बीजेपी सरकार का अहम रोल रहा है। उन्होंने दावा किया कि 27 अगस्त की रैली में 90 प्रतिशत से ज्यादा खाप पंचायतें शामिल होंगी और इस रैली में 10 राज्यों से सभी जातियों के एक लाख से अधिक लोग भागीदारी करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ युवा नेता सुनील ढाका, पवन ढाका, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन