{"_id":"57cb20564f1c1bd53f2cb349","slug":"fatehabad-reservation-jaat-leader-says-sube-singh-youth-united-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने हकों की आवाज बुलंद करे युवा जाट समाज : सूबे सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने हकों की आवाज बुलंद करे युवा जाट समाज : सूबे सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण की मांग को लेकर जाट समुदाय लंबे समय लड़ाई लड़ रहा है। इसी कड़ी में टोहाना से जाट युवा संगठन का गठन किया गया। जिसमें युवा वर्ग को जोड़ा गया है। युवा जाट संगठन की पहली बैठक डांगरा रोड स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में सर्वखाप पंचायत के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूबे सिंह समैण ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जाट आरक्षण के मुद्दे को लेकर युवाओं से अपने विचार सांझा किए तथा कहा कि कुछ जाट नेता इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोग से बचते हुए अपने हकों की आवाज को बुलंद करें। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस दौरान सूबे सिंह ने कहा कि सरकार के कुछ नेताओं ने गलत तरीके से बयानबाजी करते हुए जाट समुदाय को भड़काने का काम किया। ऐसे नेता ही सीएम के मंच से प्रदेश की जनता को संबोधित करने का काम करते हैं। जिनका विरोध जाट समुदाय कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी के कुछ नेता आरक्षण के इस मामले पर हरियाणा में राजनीति कर रहे हैं। जाट युवा संगठन यात्राओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगा कि इस मामले में राजनीति न होने दी जाए। उन्होंने कहा कि जाट समुदाय के लोग जागरूक है वो ऐसी राजनीति को बर्दाश्त नही करेंगे। इस अवसर पर हरदीप गिल, रूप सिंह, संदीप, सुमेर, सोनू, जस्सी, अंकित, अजय, बलकार, सुमेर, सुखविंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन