{"_id":"57c08ea74f1c1b4339d4f1f8","slug":"fatehabad-red-red-signal-devolapment-in-ratia-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली से पहले रतिया के विकास को रेड सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली से पहले रतिया के विकास को रेड सिग्नल
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित रूखाया। 28 अगस्त को रतिया में प्रस्तावित सीएम की जनसभा से पहले ही सरकार ने रतिया की दो अहम मांगों को नॉन-फिजीबल बताकर ठुकरा दिया है। दरअसल रतिया प्रशासन की ओर से ब्लॉक के 10 स्कूलों के अपग्रेडेशन और रतिया शहर में नहरी पेयजल सप्लाई की मांग मंजूरी के लिए भेजी गई थी लेकिन संबंधित विभागों के बड़े अधिकारियों ने दोनों मांगों को नॉन फिजिबल बताते हुए सीएम की जनसभा से पहले ही ठुकरा दिया है। ऐसे में संभव है कि सीएम के सामने अब इन मांगों को ना रखा जाए।
नागपुर का ब्लॉक बनना तय, नपा को भी 5 करोड़ की ग्रांट संभावित
सीएम की जनसभा में फतेहाबाद जिले के सातवें खंड की घोषणा होनी भी तय मानी जा रहा है। सीएम मनोहर लाल रतिया रैली में नागपुर को अलग ब्लॉक बनाने का ऐलान कर सकते हैं। रतिया-फतेहाबाद की लगभग 25 से 30 पंचायतों ने बाकायदा एक प्रस्ताव सरकार को भेजा था। माना जा रहा है कि सीएम इस प्रस्ताव पर सहमति जता चुके हैं और बस औपचारिक ऐलान ही बाकी है। ‘अमर उजाला’ ने इस संदर्भ एक खबर 30 जुलाई को ही प्रकाशित कर दी थी। इसके अलावा रतिया आगमन पर सीएम रतिया नगर पालिका को भी मालामाल कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो नगर पालिका को 5 करोड़ देने की घोषणा की जा सकती है।
15 गांवों में वाटर वर्क्स, 4 में 33 केवी सबस्टेशन की भी भेजी डिमांड
सीएम दफ्तर को भेजी गई डिमांड लिस्ट में 15 गांवों में वाटर वर्क्स एवं 4 गांवों में 33 केवी सबस्टेशन भी शामिल हैं। जिले के अधिकारी इस बात से आश्वस्त लग रहे हैं कि सीएम इन गांवों की डिमांड को तुरंत मंजूरी प्रदान कर सकते हैं। इसके अलावा 17 नई सड़कों का प्रस्ताव भी सीएम दफ्तर को भेजा गया है। इसके लिए बाकायदा संबंधित गांवों की पंचायतों के प्रस्ताव भी भेजे गए हैं। हालांकि जमीन की कमी के चलते इस योजना के लटकने का अनुमान ज्यादा है। यह भी माना जा रहा है कि रतिया के वार्ड-14 में एक स्कूल का ऐलान भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
घग्गर पर दो पुल और बाईपास का भी भेजा गया है प्रस्ताव
जिला प्रशासन के उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 28 को सीएम की रतिया रैली के लिए सीएम दफ्तर को घग्गर नदी पर दो पुल बनाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। इसे सैद्धांतिक मंजूरी मिलने की बात कही जा रही है। एक पुल खाई, पिलछियां गांवों के पास बनेगा तो दूसरा पुल बीराबदी गांव के पास बनाए जाने की योजना है। इसके अलावा रतिया शहर के पास तीन किलोमीटर लंबा एक बाईपास भी बनाए जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।
‘नागपुर को अलग ब्लॉक, घग्गर पर दो पुल बनाने सहित अनेक मांगें सीएम के सामने रखी जानी हैं। कुछ मांगों को पहले जिला प्रशासन से वेरीफाई कराया गया है ताकि वो घोषणाएं सीएम साहब से ना कराई जाएं, जो नॉन फिजीबल हों।’
-सुनीता दुग्गल, भाजपा नेत्री एवं संयोजक रतिया रैली।