फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad ranks 13th in northern zone in cleanliness

सफाई में फतेहाबाद को उत्तरी जोन में मिला 13वां स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fatehabad ranks 13th in northern zone in cleanliness
फतेहाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में फतेहाबाद शहर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तरी जोन में 13वीं रैंकिंग हासिल की है। यह रैंकिंग 50 हजार से एक लाख की आबादी वाले शहरों के मुकाबले में हासिल हुई है। पिछली बार साल 2021 में फतेहाबाद शहर जोनल रैंकिंग में 30वें स्थान पर रहा था।
विज्ञापन

हालांकि फतेहाबाद पिछली बार प्रदेश की नगर परिषदों की रैंकिंग में टॉप पर था, लेकिन इस बार दूसरा स्थान मिला है। इसके अलावा टोहाना को उत्तरी जोन में 21वां स्थान मिला है, जबकि पिछली बार 60वें स्थान पर रहा था। गौरतलब है कि शनिवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के परिणाम जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

ये रहे फतेहाबाद के प्लस प्वाइंट
स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान आई टीम को फतेहाबाद शहर की रिहायशी कॉलोनियों में रोजाना सफाई की बेहतर व्यवस्था मिली थी। इसके अलावा रिहायशी एरिया भी साफ-सुथरे मिले। बाजारों में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रही। इतना ही नहीं पब्लिक टॉयलेट्स भी 75 से 90 फीसदी तक ठीक मिले। विशेष बात यह है कि सर्वेक्षण में बनाए गए 11 मापदंडों में से मात्र रोड की सफाई व्यवस्था ही फतेहाबाद में खराब रही, बाकी सभी मापदंड में 50 से 100 फीसदी तक बेहतर स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाखल 11वें, रतिया 14वें और भूना 17वें नंबर पर
इसके अलावा जाखल नगरपालिका को प्रदेश में 11वां स्थान मिला है। मगर जाखल जोनल रैंकिंग में 304वें स्थान पर रहा है। वहीं, रतिया नगरपालिका को प्रदेश में 14वां जबकि भूना नगरपालिका को 17वां स्थान हासिल हुआ है। जोनल रैंकिंग में रतिया को 62वीं जबकि भूना को 116वीं रैंक मिली है।

यह रही है 2020 से 2022 तक की स्थिति
2022 में रैंकिंग : 2
2021 में रैंकिंग : 30
2020 में रैंकिंग : 27
कोट
फतेहाबाद शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में प्रदेश में दूसरी रैंक मिली है। शहरवासियों के सहयोग से सर्वेक्षण के कई मापदंडों में हमने अच्छा काम किया है। यह सभी की सामूहिक उपलब्धि है।
-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed