{"_id":"580bb58c4f1c1b716b706ca8","slug":"fatehabad-raid-in-school-education-department-officers-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग की टीम ने मारे छापे, अकादमी और स्कूलों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग की टीम ने मारे छापे, अकादमी और स्कूलों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लगातार मिल रही शिकायतों पर एक्शन लेते हुए जिला शिक्षा विभाग ने शनिवार को विभिन्न स्कूलों और अकादमियों पर छापेमार कार्रवाई की। इसमें विभाग के अधिकारियों द्वारा उनके रिकॉर्ड भी कब्जे में लिए गए।
इस कार्रवाई के बाद से शैक्षिक संस्थानों में हड़कंप मच गया। अनेक स्कूलों और अकादमी संचालकों ने कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद अपने संस्थानों की छुट्टी कर दी।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार सुबह टोहाना में रतिया रोड, रेलवे रोड, डांगरा रोड स्थित अनेक अकादमियों और तीन स्कूलों पर भी छापामारी कर उनके रिकॉर्ड जब्त किए, जिनमें उनके हाजिरी रजिस्टर और फीस रजिस्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में लगी याचिका पर कार्रवाई
इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट में लगी याचिका पर कार्रवाई करते हुए यह एक्शन लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके तहत अकादमियों और स्कूलों में पहुंचकर रिकार्ड को कब्जे में लिया है। इसकी जल्द ही जांच कर रिपोर्ट आगे भेजी जाएगी।