फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, problem, palledar, life danger, fatehabad

जान पर खेलकर माल लोड करते हैं पल्लेदार

Thu, 17 Nov 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Thu, 17 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, problem, palledar, life danger, fatehabad
हाई वोल्टेज की तारें के बीच में से ट्रक में माल लोड करते पल्लेदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 अनाज मंडी में पल्लेदार बिजली की हाई वोल्टेज तारों के पास ट्रकों में माल लोड करते हैं। जिससे मौत का डर उनके साथ मंडराता रहता है। बिजली की तारें नीची होने के चलते ट्रकों में धान की बोरियां लोड करने वाले पल्लेदार प्रतिदिन परेशान रहते हैं। प्रशासन को कई बार शिकायत देने पर भी समस्या वैसी ही है। एसडीएम को भी अवगत कराया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। जिसके चलते पल्लेदारों में काफी आक्रोश पाया जा रहा है।
विज्ञापन

अनाज मंडी में लोडिंग का कार्य करने वाले पल्लेदार अजय, जसवंत, शिंदा, मायानंद, हरीश, प्रदीप, जसविंद्र, जगदेव, रिंकू, राम कुमार, विंद्र, गोगी, साधा आदि ने बताया कि अनाज मंडी में कई जगहों पर तारें लटकी हुई हैं। जब वे ट्रक में माल लोड करते हैं तो ऊपर से गुजरने वाली हाई वोल्टेज की नंगी तारों से छूने का डर उनको सताता रहता है। मजदूरों ने बताया कि वे सारा दिन मौत के साये में रहते है। पल्लेदारों ने कहा कि वे हाई वोल्टेज की तारों के पास खड़े होकर ट्रक में माल लोड करते हैं और इस दौरान लाइन में बिजली सप्लाई भी चलती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत करवा चुके है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। मजदूरों ने बताया कि एसडीएम के अनाज मंडी दौरे के दौरान उन्होंने एसडीएम को स्थिति से अवगत करवाया था और एसडीएम ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया था, लेकिन समस्या ज्यों कि त्यों है। मजदूरों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि बिजली की ढीली तारों से उनको निजात दिलाई जाए ताकि वे डर के साये से बाहर आकर ट्रकों में माल लोड कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निश्चित दूरी पर लगे हैं बिजली पोल: राजेश कुमार, एसडीओ
वहीं बिजली विभाग के शहरी एसडीओ राजेश कुमार का कहना है कि अनाज मंडी में सभी जगहों पर निश्चित दूरी और ऊंचाई पर बिजली पोल लगे हैं। यदि फिर भी किसी जगह पर तारें ढीली हैं तो संबंधित अधिकारी की शिकायत मिलने पर तारों को ठीक करवा दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed