फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad police caught 905 boxes of English liquor being carried in oil tanker, youth from Rajasthan arrested

फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तेल टैंकर में 905 पेटी अंग्रेजी शराब ले जाते पकड़ा, राजस्थान का युवक गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2025 04:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 25 Jan 2025 04:29 PM IST
सार

सदर फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है, और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Fatehabad police caught 905 boxes of English liquor being carried in oil tanker, youth from Rajasthan arrested
अंग्रेजी शराब पेटियां - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब से तेल टैंकर में छिपाकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब गुजरात ले जाने की कोशिश को फतेहाबाद पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने टैंकर से 905 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की और राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया है। शराब की पेटियों पर बारकोड और बैच नंबर मिटाए गए थे, और टैंकर की नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई।

विज्ञापन

सूचना पर की गई कार्रवाई
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि गश्त के दौरान पीएसआई बलवान के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि मनोज कुमार पुत्र तग्गा राम, निवासी डूडिया की ढाणी, जिला बाड़मेर, तेल टैंकर में शराब तस्करी कर रहा है। वह पंजाब के फाजिल्का से शराब भरकर हरियाणा और राजस्थान के रास्ते गुजरात ले जा रहा है। इस पर पुलिस ने गांव बड़ोपल के पास नाकाबंदी की।

विज्ञापन


टैंकर चालक की कोशिश नाकाम
कुछ देर बाद एक तेल टैंकर फतेहाबाद की ओर से आता दिखा। नाकाबंदी देख चालक ने टैंकर रोककर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

905 पेटी शराब बरामद
पुलिस ने जब टैंकर की जांच की तो उसमें 6 हिस्सों में शराब की पेटियां भरी हुई थीं। एक्साइज इंस्पेक्टर की मौजूदगी में पेटियों को बाहर निकाला गया। सभी पेटियों पर बारकोड और बैच नंबर मिटाए गए थे, और बोतलों पर लगे होलोग्राम भी हटा दिए गए थे।

टैंकर की नंबर प्लेट भी फर्जी
जांच में यह भी सामने आया कि टैंकर की नंबर प्लेट फर्जी थी। गिरफ्तार मनोज कुमार ने पूछताछ में बताया कि यह शराब फाजिल्का और फिरोजपुर से लादी गई थी और इस काम में भूपेंद्र नामक व्यक्ति ने उसे निर्देश दिए थे।

मुकदमा दर्ज कर जांच जारी
सदर फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है, और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस की बड़ी कामयाबी
फतेहाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की तह तक जाकर दोषियों को पकड़ने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed