फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad Overall Champion in Cycling

Fatehabad News: साइकिलिंग में फतेहाबाद ओवरऑल चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fatehabad Overall Champion in Cycling
फतेहाबाद। रेवाड़ी में आयोजित प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर जिले की टीम को सम्मानि
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से 59वीं राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता चल रही है। जिसके तहत रेवाड़ी में नेटबाल व कुरुक्षेत्र में साइकिलिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

रेवाड़ी में आयोजित राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में फतेहाबाद जिले की अंडर-17 और 19 महिला टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में फतेहाबाद के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए महिला एवं पुरुष वर्ग में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रतियाेगिता में अंडर-17 महिला वर्ग में राज्य स्तर पर दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अंडर-17 पुरुष वर्ग में राज्य स्तर पर गुंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अंडर-19 महिला वर्ग में राज्य स्तर पर आशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 पुरुष वर्ग में राज्य स्तर पर कृष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर फतेहाबाद जिला प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बना।

---
नेटबाल में रेवाड़ी के साथ रहा कड़ा मुकाबला
नेटबाल में फतेहाबाद की महिला खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया। अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की टीमों ने अपने मुकाबलों में बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल का परिचय दिया। रेवाड़ी के साथ हुए कड़े मुकाबलों के बाद दोनों वर्गों की टीमों ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के दोनों प्रतियोगिता अच्छा प्रदर्शन करने पर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed