फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news, protest school

विद्यार्थियों के भविष्य पर हड़ताल के बादल

Sat, 07 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sat, 07 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
134-ए के खिलाफ जिले भर के प्राइवेट स्कूल संचालक शनिवार से हड़ताल पर चले गए। जिसके चलते भूना को छोड़कर सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहे। जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अनुसार सभी प्राइवेट स्कूल मंगलवार तक बंद रहेंगे। अगर सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती है तो हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है।  स्कूल बंद होने से इसका सीधा असर डेढ़ लाख विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। दूसरी ओर 134 ए के नए नियम के अनुसार चुने गए 900 के करीब मेधावी छात्रों का भविष्य भी दांव पर लग गया है।
विज्ञापन

 गुरुवार को 134 ए के तहत मेधावी छात्रों की सूची व ड्रा घोषित होने के बाद जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने शनिवार से मंगलवार तक हड़ताल की घोषणा कर दी। जिसके चलते जिले भर के शनिवार को 202 मान्यता प्राप्त सहित 580 स्कूल संचालक हड़ताल पर चले गए। स्कूलों में हड़ताल होने से जिले भर के करीब डेढ़ लाख विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होने के साथ घरों में कैद हो गए हैं। स्कूल संचालकों ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि अगर उनकी तीन मुख्य मांगे न मानी गई तो हड़ताल आगे भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

ये हैं तीन मुख्य मांगें:
1.134 ए को रद्द कर आरटीई लागू कर गरीब विद्यार्थियों की फीस सीधे तौर पर दी जाए।
2. बसों परमिट फीस जो कि 850 रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये की गई है उसे वापस लिया जाए।
3. गैर मान्यता प्राप्त व अस्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों को मान्यता दी जाए।
900 विद्यार्थियों का भविष्य दाव पर:
134 ए को लेकर सरकार व प्राइवेट स्कूल आमने-सामने हो गई। 134 ए को लेकर सरकार की तरफ से नियम में काफी बदलाव भी किया गया। जिसके चलते 2900 विद्यार्थियों में से मात्र 900 विद्यार्थी चुन कर आए हैं लेकिन प्राइवेट स्कूल संचालकों ने 134 ए के तहत विद्यार्थियों को मुफ्त पढ़ाने से इंकार कर दिया है। जिसके चलते 900 के करीब विद्यार्थियों का भविष्य दाव पर है कि आखिर उन पर सरकार क्या निर्णय लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं जिले भर के 134 ए के तहत मेधावी विद्यार्थी:
खंड                      मेधावी विद्यार्थी
फतेहाबाद                    184
टोहाना                       209
रतिया                        200
भूना                         97
भट्टूकलां                    34
जाखल                      106
सरकारी स्कूलों से चुने गए- 133

सोमवार व मंगलवार को करेंगे प्रदर्शन:
प्राइवेट स्कूल संचालक सोमवार को ब्लाक स्तर पर प्रदर्शन करेंगे उसके बाद मंगलवार को स्कूल संचालक जिला स्तर पर लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर मांग पत्र देंगे।

सूचना के अभाव में भूना में खुले रहे स्कूल:
जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की तरफ से शनिवार को हड़ताल करने की घोषणा कर दी थी लेकिन भूना में हड़ताल की सूचना न पहुंचने पर शनिवार को स्कूल खुले रहे लेकिन अब सोमवार से भूना के प्राइवेट स्कूल संचालक भी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed