फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, political, jaat reservation, meeting, Fatehabad

सरकार ने ढील की तो दोबारा होगा आंदोलन : समैण

Sun, 27 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sun, 27 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, political, jaat reservation, meeting, Fatehabad
अल्‍टीमेटम - फोटो : fatehabad
रविवार को होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में जाट आरक्षण विधेयक को पास कर सीएम अपना वादा पूरा करें नहीं तो जाट फिर से आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इसके लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेवार होगी। यह बात सर्वखाप पंचायत के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूबे सिंह समैण ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खाप पंचायतों की सीएम के साथ हुई बैठक में कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, सुभाष बराला, कृष्ण बेदी मौजूद थे। बैठक में सीएम ने 31 मार्च तक आरक्षण लाने का आश्वासन दिया था। अब समय आ गया है कि सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करे। इससे पहले, सूबे सिंह ने रेलवे रोड स्थित एक होटल में खाप पंचायतों की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित किया। बैठक में रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद, कैथल, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, जींद सहित अन्य जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए और आरक्षण के मुद्दे पर मंथन किया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाई जाए उपद्रव की जांच
इस दौरान सूबे सिंह ने कहा कि जाट आरक्षण के दौरान मचे उपद्रव का जिम्मेवार जो भी है, उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाई जाए। उन्होंने मांग कि है कि जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर दर्ज किए गए मुकदमों की जातिगत आधार पर सूची जारी की जाए। साथ ही, भड़काऊ बयानबाजी करने वाले भाजपा सांसद राजकुमार सैनी, रोशनलाल आर्य, कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव पर भी देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। इसके अलावा मुरथल के कथित मामले को उछालने वाले हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई, सांसद अश्वनी चोपड़ा पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निमंत्रण मिला तो जाएंगे सद्भावना रैली में
तीन अप्रैल को सर्व समाज की ओर से होने वाली सद्भावना रैली के संबंध में उन्होंने कहा कि अगर उनके पास निमंत्रण आता है तो उनकी खाप और समाज के लोग रैली में पहुंचकर एकता का संदेश देंगे।


बैठक में सुरजीत चहल, नरवाना से नफे सिंह नैन, ईश्वर कंडेला, धारा सिंह, फूल सिंह पेतवाड़, मास्टर अजमेर नरवाना, महेंद्र नांगल, रघुबीर सरोहा सोनीपत, सुरेंद्र दहिया, जियालाल, कैप्टन चांदीराम, प्रेम, गुरनाम सिंह, प्रीतम सिंह, मास्टर रघुबीर व अन्य खाप पदाधिकारियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed