{"_id":"5706b0874f1c1b5319c81610","slug":"fatehabad-news-hindi-news-political-jaat-reservation-meeting-13-april-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में धरनास्थल पर ही होगी जाटों की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में धरनास्थल पर ही होगी जाटों की रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण
- फोटो : file
जाट नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में 13 अप्रैल को फतेहाबाद में जाटों की प्रस्तावित रैली लघु सचिवालय के बाहर धरनास्थल पर ही होगी। इस रैली में जहां प्रदेश भर से जाट समुदाय के लोग जुटेंगे, वहीं आसपास के चार राज्यों के जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष भी रैली में शिरकत करेंगे। रैली के मुख्य वक्ता जाट आरक्षण संघर्ष समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक होंगे।
शुक्रवार को लघु सचिवालय के बाहर जाटों के धरनास्थल पर हाजिरी काफी कम रही। इसके पीछे वजह बताई गई है कि धरने पर मौजूद जाट नेता 13 अप्रैल की रैली को लेकर कोशिशों में जुट गए हैं। इसी कड़ी में जाट नेता सूबे सिंह ढाका ने जिले में कई गांवों का दौरा कर जाट समुदाय के लोगों को इस रैली में शिरकत करने का न्यौता दिया।