{"_id":"56f9832b4f1c1be41ef001e0","slug":"fatehabad-news-hindi-news-policy-government-bank-strike-demand-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडीबीआई में हड़ताल, 31 मार्च तक बंद रहेगी ब्रांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईडीबीआई में हड़ताल, 31 मार्च तक बंद रहेगी ब्रांच
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Tue, 29 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
आईडीबीआई बैंक में चार दिवसीय हड़ताल
- फोटो : fatehabad
निजीकरण के विरोध में आईडीबीआई बैंक में चार दिवसीय हड़ताल के पहले दिन ही करोड़ों का लेन-देन प्रभावित हुआ। हड़ताल के चलते सुबह से ही आईडीबीआई बैंक के शटर बंद रहे। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। बताया गया है कि चार दिवसीय हड़ताल के बाद अब बैंक एक अप्रैल को ही खुलेंगे। इससे आईडीबीआई बैंक के जरिए क्लोजिंग करने वाले उपभोक्ताओं को अधिक दिक्कत होगी। बैंक कर्मचारियों द्वारा सालाना क्लोजिंग के वक्त हड़ताल करने से उपभोक्ताओं में भी रोष है।
निजीकरण के विरोध में हड़ताल
आईडीबीआई बैंक को केंद्र सरकार द्वारा निजी हाथों में सौंपे जाने की कवायद पर चर्चा हो रही है। इसी के विरोध में बैंक के कर्मचारी विभिन्न तरीकों से अपना विरोध लगातार जता रहे हैं। चार दिवसीय हड़ताल भी इसी कवायद का एक हिस्सा है। फतेहाबाद जिले में विभिन्न ब्रांचों के तकरीबन दो दर्जन कर्मचारी हड़ताल पर बताए गए हैं।
चार दिन में तकरीबन 50 करोड़ से अधिक का काम होगा प्रभावित
बैंक के सूत्रों की मानें तो मार्च की क्लोजिंग का समय होने के कारण अकेले फतेहाबाद ब्रांच में ही इन चार दिनों में 35 से 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, सामान्यतया इस ब्रांच में माह में पांच से दस करोड़ का कारोबार होता है, लेकिन इस बार सालाना क्लोजिंग के चलते इतना कारोबार प्रभावित होगा।
विज्ञापन
31 तक रहेगी हड़ताल : अमन
आईडीबीआई के कर्मचारी अमन ने बताया कि निजीकरण के विरोध में देशभर की आईडीबीआई शाखाओं के कर्मचारी चार दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। अब एक अप्रैल को ही कामकाज होगा।
उपभोक्ता रहे परेशान, रूक गए सारे काम
सोमवार सुबह जब उपभोक्ता आईडीबीआई बैंक शाखा पहुंचे तो वहां चार दिन की हड़ताल संबंधी नोटिस मिला। एक उपभोक्ता रूपेश मेहता ने बताया कि उनका टेलीकॉम का काम है और उन्होंने सोमवार को आगे पेमेंट जमा करवानी थी ताकि हेड ऑफिस के साथ 31 मार्च की क्लोजिंग सही तरीके से हो जाए। लेकिन चार दिनों की बैंक हड़ताल से सारा काम ठप हो जाएगा।