फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news

Fatehabad News: हिसार के सिसाय बोलान के सुमित सुखा ने दहशत फैलाने के इरादे से टोहाना के रेस्टोरेंट पर करवाई फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
fatehabad news
ोहाना में फायरिंग मामले मे काबू किए आरोपियों व पिस्तौल के साथ डीएसपी शाकिर हुसैन - फोटो : Fatehabad
टोहाना। रेलवे रोड स्थित बी-13 फूड कोर्ट रेस्टोरेंट पर शनिवार शाम को फायरिंग करके 50 लाख रुपये मांगने की पूरी साजिश हिसार के गांव सिसाय बोलान निवासी सुमित उर्फ सुखा ने दहशत फैलाने के इरादे से रची। टोहाना पुलिस ने वारदात के 46 घंटे बाद सुमित उर्फ सुखा व उसके साथी कर्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयोग की गई बाइक, पिस्तौल व एक कारतूस भी बरामद किया गया है। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

नौवीं पास सुखा ने इस काम में टोहाना के ही निवासी रोहित उर्फ ढिंडा और पंजाब के रामपुरा गुजरान निवासी अपने दोस्त कर्ण सिंह की मदद ली। तीनों बाइक पर सवार होकर रेस्टोरेंट के बाहर गए और फिर सुखा ने रोहित को पर्ची व पिस्तौल देकर रेस्टोरेंट में भेज दिया। रोहित से ही फायरिंग करवाई। सुमित पर पहले से ही टोहाना शहर थाना, उकलाना व नारनौंद थाने में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

बॉक्सिंग करते हैं आरोपी, इसलिए पर्ची पर बॉक्सर गैंग लिखा
पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी बॉक्सिंग करते हैं। इसलिए पर्ची पर बॉक्सर गैंग लिख दिया। इस गैंग की दहशत जमाकर पैसा इकट्ठा करने का इरादा था। 20 वर्षीय सुमित सुखा पर जहां उकलाना थाने में साल 2019 में आर्म्स एक्ट में केस दर्ज हुआ था, वहीं नारनौंद थाने में भी 2020 में एक केस दर्ज है। पिछले साल ही उसके खिलाफ टोहाना शहर थाने में भी केस दर्ज हुआ था। इनका तीसरा साथी टोहाना निवासी रोहित भी 15 दिन पहले ही आर्म्स एक्ट के केस में जेल से बाहर आया है। पंजाब निवासी 20 वर्षीय कर्ण सिंह 12वीं पास है और कन्फेक्शनरी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार टीमें कर रही थी आरोपियों की तलाश
इस मामले में पुलिस की चार टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। शहर थाना प्रभारी देवेंद्र नैन, एसआई अशोक कुमार, एसए सिटी, सीआईए टोहाना व फतेहाबाद की टीमें लगातार लगी हुई थी। पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली की ओर से भी पुलिस को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।

रेस्टोरेंट पर फायरिंग व 50 लाख रुपये मांगने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों सुमित व कर्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी रंगदारी मांगकर दशहत फैलाना चाहते थे।
-शाकिर हुसैन, डीएसपी, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed