फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news,corona covishield

स्वास्थ्य कर्मियों को आज से नहीं लगेगी वैक्सीन की पहली डोज

Sun, 21 Feb 2021 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news,corona covishield
स्वास्थ्य कर्मियों को अब कोरोना वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगेगी। सोमवार से कोविन पोर्टल पर स्वास्थ्य कर्मियों का पंजीकरण नहीं होगा। यानि की पहले वैक्सीन लगवा चुके स्वास्थ्यकर्मियों को ही दूसरी डोज लगेगी। अगर कोई पहली डोज से वंचित रह गया है तो उसका टीकाकरण नहीं होगा। विभाग ने स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण बंद कर दिया है।
विज्ञापन

अब रूटीन टीकाकरण में ही वैक्सीन लगवा सकेंगे। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण के तहत इनसे शुरूआत की गई थी। जिले में 5700 स्वास्थ्यकर्मियों का पंजीकरण हुआ है इसमें 3451 ने टीकाकरण करवाया है। इसके अलावा करीब 1100 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीसी लेंगे फ्रंटलाइन वर्करों की रिपोर्ट
दूसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण करवा रहा है। इसमें पुलिस, नगर निकाय, पंचायत और राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अब तक 1100 फ्रंटलाइन वर्करों ने ही टीकाकरण करवाया है। पिछले 10 दिन से मात्र 65 फ्रंटलाइन वर्कर ही टीकाकरण करवाने के लिए आए है। मंगलवार को उपायुक्त डॉ.नरहरि सिंह बांगड़ ने फ्रंटलाइन वर्कर की रिपोर्ट मांगी है। मीटिंग में चारों विभागों के अधिकारियों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 सैंपलों में कोरोना संक्रमण के दो नए केस मिले
जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से सक्रिय होने लगा है। रविवार को लैब से 27 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें रतिया ग्रामीण क्षेत्र से दो मरीज मिले है। जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हो गई है। फतेहाबाद और टोहाना में एक-एक, रतिया ग्रामीण में दो और जाखल में एक केस सक्रिय है।

स्वास्थ्य कर्मियों को अब कोरोना वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगेगी। फ्रंटलाइन वर्करों की रिपोर्ट मंगलवार को उपायुक्त को दी जाएगी। मीटिंग में समीक्षा की जाएगी। विभागों में जाकर सेशन लगाने पर फैसला लिया जा सकता है।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed