{"_id":"57911cb84f1c1b6949c4c491","slug":"fatehabad-nager-parisad-talking-about-22-agenda-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद की पहली बैठक 26 को, 22 एजेंडों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद की पहली बैठक 26 को, 22 एजेंडों पर होगी चर्चा
fatehabad
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद पार्षदों के चुने जाने के पूरे दो माह बाद नगर परिषद की पहली बैठक 26 जुलाई को होगी। इस बाबत नप ईओ ओपी सिहाग ने सभी पार्षदों एवं नगर परिषद प्रधान को सूचित कर दिया है। बैठक के लिए खासतौर पर स्थानीय विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया और सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी को भी निमंत्रण भेजा गया है। इस पहली बैठक में कुल 22 एजेंडे रखे जाएंगे। नगर परिषद अधिकारियों को उम्मीद है कि बैठक में रखे जाने वाले अधिकांश एजेंडे पारित कर दिए जाएंगे ताकि शहर में विकास कार्यों को नई रफ्तार दी जा सके।
चिल्ली झील, आवारा पशु और पार्कों के रखरखाव का एजेंडा भी रहेगा
बैठक में वैसे तो कुल 22 मुद्दे रखे जाएंगे, लेकिन शहर के लिए सबसे अहम तीन मुद्दे होंगे। इनमें चिल्ली की खुदाई और इसमें पड़ी गंदगी की सफाई सबसे मुख्य है। चिल्ली को झील की शक्ल देने के लिए इसे तकरीबन 10 फुट तक और गहरा करना जरूरी है। इसके अलावा शहर भर से आवारा पशुओं को हटाने बारे भी चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले ढाई साल में 30 से ज्यादा लोग जिले भर में आवारा पशुओं के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। इनमें एक दर्जन ने फतेहाबाद नगर परिषद की सीमा में दम तोड़ा है।
इन दोनों मुद्दों के अलावा तीसरा मुद्दा रहेगा शहर के पार्कों के रखरखाव का। शहर की जनसंख्या बहुत अधिक बढ़ जाने के कारण मॉडल टाउन स्थित टाउन पार्क पर बोझ काफी बढ़ गया है। ऐसे में नगर परिषद अब शहर भर के पार्कों का रखरखाव करने के लिए विभिन्न इलाकों में ही सोसाइटियां बनाएगी जो पार्क की देखभाल करेंगी।
विज्ञापन
नप प्रधान की नई सरकारी गाड़ी पर भी होगा फैसला
नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल के लिए नए सरकारी वाहन बारे भी फैसला इसी बैठक में होगा। नगर परिषद सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में पांच लाख रुपये तक के वाहन लेने का मुद्दा रखा जाएगा। हालांकि, पिछली बार प्रधान रहे वीरेंद्र नारंग के पास बोलेरो गाड़ी थी, जिसकी कीमत 8 से 10 लाख रुपये है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नप प्रधान पांच लाख तक की गाड़ी में राजी होते हैं या नगर परिषद उनके लिए अपना बजट बढ़ाएगी।
ये होंगे अन्य मुद्दे
सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु
पार्कों की घास काटने के लिए मशीन एवं अन्य उपकरण
शहर के प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण
भट्टू रोड पर बरसाती पाइप
भट्टू रोड पर फुटपाथ एवं इंटरलॉक टाइल
सफाई शाखा के लिए कूड़ेदान और अन्य सामान खरीद के लिए
विभिन्न स्थानों पर सड़कों की मरम्मत
नप की खाली दुकानें एवं कम्यूनिटी सेंटर किराए पर देने
बिजली का सामान खरीदने बारे
सोलिड वेस्ट अनुदान राशि से 4 टाटा ऐस खरीदने बारे
पार्षदों के निवास स्थान एवं मुख्य मार्गों पर बोर्ड लगाने बारे
शहर के मुख्य मार्गों का नाम रखने बारे
सिरसा रोड से हिसार रोड तक सड़क पर डिवाइडर लगवाने
शहर के मुख्य मार्ग सेंटर वर्ज पर ग्रिल लगवाने बारे
नप दफ्तर की चारदीवारी एवं इंटरलॉक टाइलें
खाली प्लाटों से मलबा हटाने के लिए नोटिस
नप मीटिंग हाल में माइक सिस्टम लगवाने बारे
अन्य मुद्दे प्रधान की अनुमति से।
नगर परिषद के सभी पार्षदों, नप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, सांसद और विधायक को सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा सभी अधिकारियों को भी बता दिया गया है कि वे विभिन्न वार्डों के विकास की रूपरेखा तैयार करें ताकि पहली बैठक में रखा जा सके।
ओपी सिहाग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, फतेहाबाद
26 जुलाई को हाउस की पहली बैठक बुलाई गई है। एजेंडे में वो सभी मुद्दे रखे गए हैं जो जनता से सीधे जुड़े हुए हैं। उम्मीद है कि अब शहर में विकास को गति मिलेगी।
दर्शन नागपाल, नगर परिषद अध्यक्ष, फतेहाबाद