फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, month of february, two gran, sun and moon, fatehabad, harayana

फरवरी में लगेंगे चंद्र और सूर्यग्रहण

Sun, 08 Jan 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sun, 08 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, month of february, two gran, sun and moon,  fatehabad,  harayana
पुजारी पंडित राजेश शर्मा । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

 साल 2017 इस बार ज्योतिष और अंतरिक्ष विज्ञान की नजर से भी खासा महत्वपूर्ण रहने वाला है। पिछले 100 सालों में पहली बार ऐसा होगा कि लोगों की राशियों पर असर डालने वाले सभी नौ ग्रह इस बार एक साथ अपनी चाल बदलेंगे। इतना ही नहीं, इस साल पहले फरवरी और फिर अगस्त में फिर एक अलौकिक खगोलीय घटना होगी। दोनों ही बार एक माह में सूर्यग्रहण और चंद्रगहण लगेंगे। ज्योतिष की नजरिए से भी सूर्यग्रहण और चंद्रगहण बहुत महत्व रखते हैं।

शनि, बृहस्पति, राहू-केतु ने सालों बाद बदली चाल, सूर्यदेव होंगे साल के स्वामी
फतेहाबाद के श्रीश्याम मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा की मानें तो आमतौर पर सूर्या, चंद्र, मंगल, बुध और शुक्र ही सामान्य तौर पर अपनी चाल बदलते हैं। लेकिन इस बार शनि, बृहस्पति और राहू-केतु ने भी अन्य ग्रहों के साथ अपनी चाल बदली है। पंडित शर्मा के अनुसार साल की शुरुआत रविवार को हुई है और सूर्य रविवार के स्वामी हैं। ऐसे में इस साल सूर्य का प्रभाव अधिक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य, चंद्र, मंगल, बुधक और शुक्र अपनी राशि प्रत्येक साल बदलते हैं जबकि शनि ढाई वर्ष, बृहस्पति 13 माह और राहु-केतु 18 माह में अपनी राशि बदलते हैं। ऐसा संयोग पहली बार हो रहा है कि सभी ग्रह एक साथ अपनी-अपनी राशि बदलेंगे।
विज्ञापन


फरवरी-अगस्त में होंगे दो-दो ग्रहण, दिखेगा एक-एक
पंडित राजेश शर्मा के अनुसार इस साल कुल चार ग्रहण लगेंगे। इसमें दो ग्रहण फरवरी और दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे। 11 फरवरी को चंद्रग्रहण और 26 फरवरी को सूर्यग्रहण लगेगा। इसी तरह अगस्त में भी दो ग्रहण लगेंगे। इसमें चंद्रगहण सात अगस्त को और 21 अगस्त को सूर्यग्रहण लगेगा। पंडित शर्मा के अनुसार दोनों ही बार भारत में महज चंद्रग्रहण ही दिखेगा। सूर्यग्रहण विश्व के कई अन्य देशों में ही देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed