फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, mob, government, not allowed, harayana

भीड़ जुटाने को मांगी मुनादी की मंजूरी, प्रशासन ने किया इंकार

Thu, 02 Feb 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Thu, 02 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, mob, government, not allowed, harayana
5वें दिन धरने पर पहुंची महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन



आरक्षण की मांग को लेकर ढाणी गोपाल चौक पर धरने पर बैठे लोगों की संख्या लगातार कम होने के बाद जाट नेताओं ने मुनादी कराने की अनुमति मांगी है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने लाउडस्पीकर द्वारा प्रचार करते मुनादी कराने की मांग मानने से साफ इंकार कर दिया। हालांकि इस मुद्दे पर टकराव की नौबत आ गई है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि शाम तक प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला तो बिना अनुमति के मुनादी कराकर धरनास्थल पर भीड़ जुटाएंगे। उधर, पुलिस प्रशासन ने भी किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए कमर कस ली है।


इस संबंध में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह गाजूवाला ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन नहीं चाहता है कि धरनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो, इसलिए पुलिस वाले कर्मचारी ग्रामीणों को धरने पर नहीं डटने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 दिनों से समिति के सदस्य गाड़ी पर लाउडस्पीकर लगाकर मुनादी कराने की अनुमति मांग रहे हैं, किंतु स्थानीय प्रशासन जाटों के शांतिप्रिय आंदोलन को भी फ्लॉप करना चाहता है। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



परिवार सहित धरनास्थल पर पहुंचे प्रदर्शनकारी, दर्जनों महिलाएं भी शामिल
आरक्षण आंदोलन के पांचवें दिन वीरवार को प्रदर्शनकारी अपने परिवार सहित धरनास्थल पर पहुंचे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। दर्जनों महिलाओं ने आंदोलन के अंतिम स्तर तक संघर्ष करने का संकल्प लिया और कहा कि अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए वे सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने को भी तैयार हैं। उधर, धरने पर उपस्थित महिलाओं को देखकर प्रशासन ने भी महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात कर दिया। एक ओर जहां एएसपी गंगाराम पूनिया शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरे दिन धरनास्थल के इर्द-गिर्द भारी पुलिस फोर्स सहित तैनात थे, वहीं दूसरी ओर गुप्तचर विभाग भी पूरे प्रकरण पर अपनी पैनी नजरें जमाए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन



गैरकानूनी काम नहीं होने देंगे : एसपी
इस संबंध में जिला  पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने कहा कि बिना प्रशासन की मंजूरी के मुनादी करना या कराना गैरकानूनी है। इसलिए अगर ऐसा कोई करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नरवाल ने कहा कि अगर मंजूरी लेकर मुनादी करते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। एसपी ने कहा कि क्षेत्र में माहौल खराब करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed