फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: massive fire broke out in Tohana Unique Mall at night; Electronics items burnt to ashes

Fatehabad: टोहाना के यूनिक मॉल में रात को लगी भयंकर आग; इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर व सजावटी आइटम जलकर राख

Sat, 14 Oct 2023 11:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 14 Oct 2023 11:58 AM IST
सार

मॉल संचालक राधेश्याम ने बताया कि उनकी रिहायश मॉल के पिछली साइड ही है। रात को वे सोये हुए थे। उनके पुत्र तरुण के पास पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके मॉल में धुआं निकल रहा है, सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे तो भयंकर आग लगी हुई थी।

विज्ञापन
Fatehabad: massive fire broke out in Tohana Unique Mall at night; Electronics items burnt to ashes
मॉल में लगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोहाना शहर में बने यूनिक मॉल में शुक्रवार रात को अचानक आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में भयंकर रूप धारण कर लिया। मॉल के ऊपरी हिस्से में बने होटल में ठहरे 4 लोग भी आग के बीच अंदर ही फंस गए। इन लोगों को दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, होटल की रसोई में रखे सिलिंडर भी बाहर निकाले गए ताकि कोई धमाका न हो जाए। आग बुझाने के टोहाना के अलावा धारसूल, भूना, जाखल, रतिया व फतेहाबाद की दमकल गाड़ियां भी टोहाना पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को करीब तीन घंटे लग गए।

विज्ञापन


मॉल में रखे इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, अटैची, कुर्सियां, घर के सजावटी आइटम, गिफ्ट सहित काफी सामान जल गया। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार टोहाना के बस स्टैंड के पास स्थित यूनिक मॉल में रात करीब 12.30 बजे अचानक आग लग गई। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग ऊपरी मंजिल पर लगी थी, जो नीचे भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों को धुंए और आग के बीच 4 लोगों को बाहर निकालने में भी परेशानी हुई। 
विज्ञापन




मॉल संचालक राधेश्याम ने बताया कि उनकी रिहायश मॉल के पिछली साइड ही है। रात को वे सोये हुए थे। उनके पुत्र तरुण के पास पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके मॉल में धुआं निकल रहा है, सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे तो भयंकर आग लगी हुई थी। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल सीजन के चलते अलग अलग सामान का काफी स्टॉक किया हुआ था। इस आग में अधिकांश सामान जल गया है। राधेश्याम ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed