{"_id":"5813941a4f1c1b6779bc1a51","slug":"fatehabad-market-rupees-buyers-and-sellers-8-coror-in-market-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस में बाजार पर आठ करोड़ की धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस में बाजार पर आठ करोड़ की धनवर्षा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खरीदारी करती महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोशनी के पर्व दिवाली से शुक्रवार को धनतेरस पर शहर के बाजार में लक्ष्मी की जमकर वर्षा हुई। सुबह से लेकर देर रात तक लोग खरीदारी करते नजर आए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष डॉ. आत्म प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी शहर के बाजारों से की गई। वहीं, अगर धनतेरस के दिन गाड़ियों की बिक्री का आंकड़ा भी इसमें जोड़ दें तो आठ करोड़ से अधिक की धन वर्षा शहर के बाजारों पर हुई। इस खरीदारी से त्योहारी सीजन में पहली बार दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान और खुशी देखी गई।
सर्राफा और बर्तन बाजार में दिखी खास रौनक
धनतेरस के दिन सोने-चांदी के जेवरात और बर्तन खरीदने का प्रचलन है। शुक्रवार को भी यही नजारा शहर के बाजारों में दिखा। फतेहाबाद के सर्राफा बाजार में ही तकरीबन दो से ढाई करोड़ का लेन-देन हुआ। इसी तरह बर्तनों की दुकानों पर भी सुबह से ही ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। लोग शगुन के तौर पर भी बर्तन खरीदने के लिए दुकानों पर जा रहे थे। इन दुकानों पर भीड़ का ये आलम था कि कहीं-कहीं तो ग्राहकों को इंतजार करने के बाद दुकान के अंदर प्रवेश मिल रहा था।
दुल्हन की तरह सजे रहे बाजार
धनतेरस के साथ ही बाजार भी पूरी तरह से फेस्टिव मूड में आ गया। इसी के साथ शहर का सबसे प्रमुख जवाहर चौक, थाना रोड आदि बाजारों को दुल्हनों की तरह सजाया गया। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर स्टॉल लगाए।
विज्ञापन
ताकि न लगे जाम
धनतेरस और त्योहारी सीजन के चलते फतेहाबाद पुलिस ने बाजारों को आने वाले प्रत्येक मार्ग पर बेरीकेट्स लगा दिए हैं। बाजारों में जाम की स्थिति पैदा न हो इसी लिए काफी पहले ही चार पहिया वाहनों को रोका जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की टीमें बाइक पर लगातार बाजारों में गश्त पर रहीं।