फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad is number 11 in the state for making the golden card

गोगोल्डन कार्ड बनवाने में प्रदेश में 11वें नंबर पर फतेहाबाद

Wed, 07 Apr 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fatehabad is number 11 in the state for making the golden card
फतेहाबाद में आयुष्मान भारत योजना का केंद्र। - फोटो : Fatehabad
आयुष्मान भारत योजना की सूची में शामिल होने के बावजूद लोग गोल्डन कार्ड नहीं बनवा रहे हैं। एक मार्च को शुरू हुए आपके द्वार आयुष्मान कार्यक्रम में जिला पीछे है, सूची में नाम होने के बावजूद लोग गोल्डन कार्ड नहीं बनवा रहे हैं। जिला प्रदेश में 11वें स्थान पर है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आपके द्वार कार्यक्रम में फतेहाबाद जिले में 8313 पात्रों ने गोल्डन कार्ड बनवाए हैं।
विज्ञापन

अभियान शुरू होने से पहले जिले में 100366 सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बने थे जबकि जिले में सूची में शामिल पात्रों की संख्या 307809 हैं। जिले में 63554 परिवार हैं। पांच अप्रैल तक 199130 पात्रों ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए हैं। आपके द्वार आयुष्मान कार्यक्रम 30 अप्रैल तक चलना है।
विज्ञापन

जानिए प्रदेश में कहां कितने कार्ड बने
जिला गोल्डन कार्ड बने
करनाल 29020
हिसार 22556
सोनीपत 13967
सिरसा 12628
पलवल 12322
अंबाला 11671
यमुनानगर 10917
कैथल 10656
जींद 10611
भिवानी 10480
फतेहाबाद 8313
कुरुक्षेत्र 7335
रोहतक 6472
पानीपत 5202
झज्जर 4835
महेंद्रगढ़ 4356
फरीदाबाद 4188
रेवाड़ी 3742
मेवात 3557
चरखीदादरी 3025
गुरुग्राम 2141
पंचकूला 1049
उपचार के लिए गोल्डन कार्ड जरूरी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 2011 की सूची के मुताबिक जिले के करीब तीन लाख लोग आयुष्मान भारत योजना की सूची में शामिल हैं, लेकिन अभी करीब 2 लाख लोगों ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए है। आंकड़ा बहुत कम है। योजना का लाभ तभी मिलेगा जब आयुष्मान कार्ड बना होगा। यानी की अगर किसी पात्र के साथ दुर्घटना हो जाती है या फिर किसी बीमारी का ऑपरेशन करवाना पड़ता है तो पैनल अस्पताल तभी फ्री उपचार करेगा जब आयुष्मान कार्ड होगा। एक साल में पांच लाख रुपये का उपचार फ्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ये हैं पैनल अस्पताल
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद
नागरिक अस्पताल टोहाना
आई क्यू अस्पताल फतेहाबाद
जयपुर बच्चों का अस्पताल
पारूल ईएनटी, स्किन एवं लेजर सेंटर टोहाना
राजन आई हार्ट एवं लेजर सेंटर टोहाना
राजस्थानर मेडिकल सेंटर टोहाना
वधव सर्जिकल अस्पताल फतेहाबाद।
बत्रा अस्पताल, फतेहाबाद
जनता आई एवं मैटरनिटी अस्पताल टोहाना
सद्भावना अस्पताल फतेहाबाद
कोट
आयुष्मान भारत योजना के तहत जिन पात्रों के नाम सूची में शामिल है वह अपना कार्ड जरूर बनवा लें। कार्ड होगा तभी योजना का लाभ मिल पाएगा। ये कार्ड कॉमन सर्विस सेंटरों पर निशुल्क बनाए जा रहे है। इसके अलावा विभाग की तरफ से जगह-जगह कैंप भी लगाए जा रहे है।
- मेजर डॉ. शरद तुली, जिला नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed