फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, hindi news, hot, electriccity

अब एक माह तक लगेंगे बिजली कट, लेकिन गर्मियों में मिलेगी पूरी राहत

Tue, 21 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Tue, 21 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, hindi news, hot, electriccity
फतेहाबाद स्थित बिजली निगम कार्यालय । - फोटो : bureau
 गर्मी के सीजन में शहरवासियों को परेशानी ना हो, अघोषित कट और ट्रिपिंग की समस्या को दूर करने के लिए बिजली निगम ने अभी से युद्धस्तर पर सुधारीकरण की प्लानिंग शुरू कर दी है। इसके तहत सबस्टेशनों, फीडरों और गांव-शहरों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इसी वजह से दो दिनों से शहर में बिजली के लगातार कट लगाए जा रहे हैं। निगम के अधिकारियों की मानें तो आगे गर्मी में ओवरलोड की समस्या ना रहे, इसके लिए फिलहाल अभी और बिजली कट लगाए जाएंगे। इसके बाद शहर वासियों को बिजली की निर्बाध सप्लाई मिल सकेगी। पहली बार ऐसा है कि बिजली निगम मई जून में होने वाली बिजली समस्या के निपटारे के लिए पहले से इतने युद्धस्तर पर तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


पहले ओवरलोड होने वाले ट्रांसफार्मरों की होगी पहचान, फिर होगी मरम्मत
निगम के इस ऑपरेशन के लिए सबसे पहले निगम के 11 किलोवाट फीडर की चेकिंग होगी कि इनके डिस्ट्रीब्यूशन और ट्रांसफार्मर पर कितना लोड है और कितना वर्तमान में चल रहा है। निगम द्वारा ओवरलोड मिलने पर इनकी पावर क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए एक फीडर के लिए एक एसडीओ की तैनाती की गई है। म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत किस जगह कितने सामान की जरूरत है, जैसे की ट्रांसफार्मर, बड़ी लाइनें व फीडर की केबल बदलने व लाइनों में क्या फाल्ट है, उसे दुरुस्त किया जाए। दूसरे चरण में डिवीजन के सभी 33 केवी सबस्टेशन, 132 केवी व 220 केवी सबस्टेशन के अंदर बिजली सप्लाई कर रहे ट्रांसफार्मरों की क्षमता जांची जाएगी। अगर इनमें कोई ट्रांसफार्मर ओवरलोड पाया जाता है तो नए ट्रांसफार्मर की डिमांड का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। गांव व शहर दोनों जगह 11 हजार वोल्टेज वाली हाईटेंशन तारें जांची जाएंगी। अगर इन फीडरों में ओवरलोड पाया जाता है तो एडिशनल तारें बिछाने का भी प्रस्ताव है। आपात स्थिति में अस्थाई ट्रांसफार्मर भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा निगम ने ओवरलोड से बचने के लिए स्पेशल चेकिंग अभियान, ट्रांसफार्मरों को खेतों से बाहर लगाने, घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर लगाना, व बिजली चोरी के केसों को पकड़ने का प्रयास करने का भी प्लान किया है।
विज्ञापन


दो माह तक रह सकती है बिजली कटों की समस्या
बिजली निगम के सूत्रों की मानें तो मरम्मत और मेंटेंस के चलते लगभग गत दो माह तक बिजली के कटों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। हालांकि इस बार निगम अघोषित कटों से बचने का प्रयास करेगा और बकायदा उर्जा मित्र एप पर सूचना देने के बाद ही बिजली कट लगाए जाएंगे। निगम के अधिकारियों की मानें तो इन दो माह की दिक्क को अगर लोग झेल लेंगे तो गर्मी के भीषण दिनों में असमय पावर कट से बिल्कुल राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के बढ़ते ओवरलोड व ट्रिपिंग की समस्या को लेकर निगम पहले से तैयारियों में जुट गया है ताकि गर्मी के दिनों में दिक्कत ना आए। गर्मी के दिनों में डिमांड बढ़ जाती है जबकि सप्लाई कम हो पाती है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण ट्रिपिंग हो जाती है।

गुलशन वधवा, एसडीओ, बिजली निगम।

फतेहाबाद डिवीजन के अंतगर्त सवा दो लाख बिजली उपभोक्ता हैं। हर गर्मी के समय एसी लगाने की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों के ज्यादा इस्तेमाल होने से बिजली खपत प्रतिदिन कई लाख यूनिट बढ़ जाती है। ऐसे में कई लोग अपना लोड नहीं बढ़वाते जिस कारण ट्रांसफार्मर व फीडर पर ओवरलोड हो जाता है। निगम से ऊपरी आदेश आएं हैं कि पूरी प्राथमिकता से इसका सुधारीकरण किया जाए ताकि आने वाली समस्या को पहले से ही खत्म किया जा सके।
-जोगेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed