फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, hindi news, crime,fraud, marriage

पहले नाबालिग की शादी कर दी, मामला फंसा तो सात साल पहले मरी बेटी के कागज दिखाए

Mon, 27 Feb 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, hindi news, crime,fraud, marriage
नाबालिग बेटी की शादी करने का आरोपी पिता हरनाम सिंह । - फोटो : bureau
गांव बनावाली सोतर में एक पिता द्वारा सात साल पहले मर चुकी बेटी के जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर अपनी सबसे छोटी नाबालिग बेटी की शादी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने किशोरी और उसके पिता को महिला थाने में तलब कर जांच शुरू कर दी है। उनकी मानें तो प्रथमदृष्टया इस मामले में पिता एवं परिजनों की ओर से 7 साल पहले मर चुकी बेटी के कागजातों में हेरफेर कर छोटी बेटी का नाम बदलकर उसकी शादी करने की बात स्पष्ट होती है। अब वे इस मामले में एसपी ओपी नरवाल के पास एफआईआर की सिफारिश करेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रोटेक्शन अधिकारी एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने खुलासा किया कि इस मामले में नाबालिग दुल्हन की मां संतो देवी ने ही शिकायत दी थी। दरअसल उसकी मां संतो अपने परिवार से पिछले कई सालों से अलग रही है। दो दिन पहले किसी ने उसे बताया कि उसकी बेटी की शादी कर दी गई है और उसे बताया तक नहीं। इस पर उसने जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल को शिकायत दी। जांच के दौरान यह मामला सही निकला। वास्तव में हरनाम सिंह ने अपनी छोटी बेटी सरोज की शादी भिरडाना के एक परिवार में कर दी है। जब उन्होंने हरनाम और उसकी बेटी को तलब किया तो हरनाम ने उनको गुमराह करते अपनी 7 साल पहले मर चुकी बेटी राजकौर के प्रमाणपत्र दिखा दिए। लेकिन जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो हरनाम ने सारी बात उगल दी और सरोज का असली प्रमाणपत्र भी जमा कर दिया जिसके तहत सरोज की उम्र साढ़े सोलह साल के करीब है।
विज्ञापन


गांव की आंगनबाड़ी वर्कर से मिली मामले की जानकारी
इस बारे में बताते हुए रेखा अग्रवाल ने बताया कि मामले की शिकायत मिलते ही उन्होंने गांव की आंगनबाड़ी वर्कर से पूछताछ की।  अग्रवाल ने बताया कि उसने सारी सच्चाई बयां कर दी कि मृत बेटी के कागज दिखाकर हरनाम ने अपनी सबसे छोटी बेटी की शादी बालिग होने से पहले ही कर दी है। आंगनबाड़ी वर्कर की मानें तो उसने भी हरनाम को शादी करने से रोका था। रेखा अग्रवाल की मानें तो नाबालिग लड़की से शादी करने के आरोप में दुल्हन सरोज के पिता एवं सरोज के ससुरालीजनों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए वो एसपी फतेहाबाद को एक पत्र लिखकर मामले में कानूनी कार्यवाही करने की सिफारिश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed