{"_id":"5793b3904f1c1bac59c4c2a9","slug":"fatehabad-firni-shamlati-decide-illigal-land-accure-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरनी व शामलाती जमीन पर अवैध कब्जे हटवाने पर सहमति बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरनी व शामलाती जमीन पर अवैध कब्जे हटवाने पर सहमति बनी
fatehabad
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित टोहाना हलका के गांव ढाणी सांचला में विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए एक बैठक हुई। ग्राम सचिवालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सतीश कुमार ने की। इसमें अनेक प्रस्ताव पारित किए गए और समस्याओं के समाधान पर आपसी सहमति कायम की गई।
गांव में शुरू हुआ सीएससी
बैठक में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि गांव के ग्राम सचिवालय में सीएससी शुरू हो चुका है जिसके माध्यम से उन्हें अनेक सरकारी सेवाएं यहीं उपलब्ध हो जाएंगी। पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र जैसी अनेक सेवाओं के लिए टोहाना या फतेहाबाद नहीं भागना पड़ेगा। उन्होंने सीएससी में तैनात गांव के राजेश कुमार से उनके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम ने मौके पर ही सीएससी से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की संपूर्ण जानकारी का प्रिंट निकलवाया।
पशु अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएं
ग्राम सभा की बैठक में गांव के पशु अस्पताल में अतिरिक्त शैड, चारदिवारी, शौचालय, पानी की होद, सोलर लाइट सिस्टम व गांव के बीच पशुओं के लिये शिकंजा लगवाने का प्रस्ताव रखा गया जिसे स्वीकार कर लिया गया। इसके अलावा गांव के गंदे पानी की निकासी के समाधान के लिए भट्टू रोड पर मौजूद 1.5 एकड़ जमीन पर पानी भेजने की संभावनाओं पर विचार किया गया।
विज्ञापन
अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश
कुछ ग्रामीणों ने गांव की फिरनी व शामलाती भूमि पर कूड़ा डालने और अवैध निर्माण करके कब्जा करने की शिकायत रखी। एसडीएम सतीश कुमार ने उसी समय बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वह ग्रामीणों को समझाकर आपसी सहमति बनाकर कब्जे हटवाएं। यदि कोई विरोध करता है तो पुलिस की सहायता ली जाए और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जगह पूरे गांव की संपत्ति है और इस पर किसी व्यक्ति विशेष को अवैध रूप से कब्जा नहीं करना चाहिए।
बसों की कमी दूर की जाएगी :
युवाओं ने एसडीएम के समक्ष बसों की कमी की समस्या रखते हुए स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, विशेषकर लड़कियों को भूना व फतेहाबाद जाने के लिए होने वाली दिक्कतों को दूर करने का अनुरोध किया। एसडीएम ने कहा कि वे जांच करवाएंगे कि इस रूट पर सरकारी बस चलती है या निजी। इसके लिए उन्होंने आरटीए से बात करके जल्द बस सेवा सुचारु करवाने का भरोसा दिलाया।
खुले में शौच से मुक्ति का आह्वान
एसडीएम ने कहा कि जिला में संपूर्ण स्वच्छता अभियान चल रहा है। सभी लोगों को इसमें सहयोग करते हुए खुले में शौच जाना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने सरपंच से शौचालय रहित घरों की जानकारी मांगी तो सरपंच ने बताया कि गांव के सभी घरों में शौचालय बने हुए हैं जिस पर एसडीएम ने गांव की सराहना की।