{"_id":"5803c9cf4f1c1b6e52293804","slug":"fatehabad-fire-in-crops-farmars-unhappy-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" गांव ललौदा में खड़ी फसल में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव ललौदा में खड़ी फसल में लगी आग, लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
टोहाना के गांव ललौदा में आग लगने से जलकर राख हुई फसल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव ललौदा मे शार्ट सर्किट के चलते आग लगने से धान की लाखों रुपये की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों की मदद से आग पर पानी डाला, लेकिन हवा तेज होने के कारण आग बढ़ती गई और साथ लगते दूसरे खेत मे फैल गई।
इसके बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड में फोन किया, जिसके बाद टोहाना नगर परिषद से दमकल विभाग की गाड़ी आई और आग को बुझाने का प्रयास किया। लगभग दो घटें की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और नगर परिषद की दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
इस आग से ललौदा निवासी सुरेंद्र और वीरेंद्र की 2 एकड़ धान की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। किसानों की मानें तो खेतों के ऊपर से निकल रही बिजली की तारों में स्पार्किंग होने से नीचे खड़ी धान की तैयार फसल में आग लगी है। ग्रामीण सुरेंद्र ने बताया कि वह घर में काम कर रहा तो गांव के ही अन्य ग्रामीण ने उसे फोन किया कि उसके खेत में आग लग गई है, जिसके बाद उसने मौके पर जाकर देखा तो खेत में आग की लपटें देख उसके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई।