फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad,fire, bank, hdfc bank, fire bigred, stop, fatehabad, harayana

एचडीएफसी बैंक में लगी आग देर से पहुंची फायर ब्रिगेड

Sat, 23 Jul 2016 11:38 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sat, 23 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
fatehabad,fire, bank, hdfc bank, fire bigred, stop,  fatehabad, harayana
देर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हिसार रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में शनिवार शाम सात बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें बाहर तक आने लगी और धुआं उठने लगा। आसपास के दुकानदारों ने धुआं उठते देख इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। एटीएम में मौजूद गार्डों ने भी घटना के बारे में बैंक अधिकारियों को बताया। समय पर फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर मौके पर पहुंचे एसआई कर्णसिंह व एएसआई कृष्ण ने जान पर खेलकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग लगने के एक घंटे बाद पहुंची, तब तक आग बुझ चुकी थी।
विज्ञापन



 जानकारी के मुताबिक शनिवार को छुट्टी होने के चलते एचडीएफसी बैंक की शाखा बंद थी। शाम करीब सात बजे दुकानदारों ने बैंक में से धुआं व आग की लपटें निकलते हुए देखीं। बैंक के एटीएम में मौजूद गार्ड आजाद सिंह, जिले सिंह, अनूप सिंह ने इसकी सूचना बैंक अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस कर्मी कर्ण सिंह और कृष्ण ने बैंक के अंदर घुसकर यंत्रों की सहायता से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची तो लोगों ने इस देरी पर हंगामा किया। समाचार लिखे जाने तक बैंक के अधिकारी नहीं पहुंचे थे इसलिए नुकसान का आकलन नहीं हो सका था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पानी लेने गई फायर ब्रिगेड
एचडीएफसी बैंक में आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहर पानी लेने के लिए गई। फायर कर्मियों के अनुसार नहर पर पानी भरने में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed