{"_id":"5814e58d4f1c1b944ebc56c7","slug":"fatehabad-farmars-protest-bhuna-office-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" किसानों ने भूना मार्केट कमेटी कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने भूना मार्केट कमेटी कार्यालय पर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
भूना में मार्किट कमेटी कार्यालय के बाहर धान खरीद को लेकर धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील कमेटी ने शनिवार को मंडी में धान खरीद के मसले को लेकर मार्केट कमेटी कार्यालय पर धरना दिया। धरना तहसील कमेटी के प्रधान मुंशीराम के नेतृत्व में चल रहा है। धरने में जिला प्रधान रामस्वरूप ढाणी गोपाल ने बताया कि मंडी में किसानों का धान औने-पौने दामों पर खरीदा जा रहा है, जोकि किसानों के साथ खुली लूट है। किसानों का धान सरकार द्वारा घोषित 1510 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाना चाहिए। किसान सभा को लगता है कि धान खरीद के मामले में बड़ा घोटाला हो सकता है इसलिए इसकी सीबीआई द्वारा जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मंडी में कपास खरीद की उचित व्यवस्था भी की जानी चाहिए।
मंडी में प्राय: चार बजे सांय खरीद शुरू की जाती है, जोकि किसी भी प्रकार से उचित नहीं मानी जा सकती। सुबह से लेकर सायं तक दिनभर मंडी में किसान परेशान रहता है इसलिए फसल खरीद का समय सुबह 10 बजे निश्चित किया जाए।
विज्ञापन
आज किसान सभा ने अपना मांग पत्र मार्केट कमेटी के सचिव के माध्यम से उपायुक्त को भेजा है। धरने का संचालन सुरेंद्र गोरखपुरिया ने किया। तहसील सचिव अंग्रेज सिंह, ओमप्रकाश चौबारा, बलबीर सिंह गोरखपुरिया एवं प्रकाश ढाणी सांचला ने भी किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन
किसान सभा के उपप्रधान फतेह सिंह जाखड़, बलवान सिंह, भरत सिंह नहला, ओमप्रकाश, भीम सिंह, बलवान, फकीर चंद गोरखपुर, सतबीर बुआन, सतबीर ढाणी गोपाल सहित अनेक किसानों ने धरने में भाग लिया।