फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, e sewa kendra, start, city, fatehabad, harayana

अब नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

Sat, 23 Jul 2016 12:43 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sat, 23 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
टैगोर मॉडल स्कूल के पास वार्ड नंबर सात के ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ पार्षद अनीता कुक्कड़, पार्षद वीरेंद्र एडवोकेट, पार्षद पूनम ढिल्लों, पार्षद रानी देवी ने रिबन काटकर किया। इस केंद्र में डोमिसाइल, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, वोटर और आधार कार्ड बनाए जाएंगे। इसके अलावा वोटर और आधार कार्ड की गलतियों को भी ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

ई-सेवा केंद्र की संचालिका किरण बाला ने बताया कि यह सभी सेवाएं जल्द तथा उपयुक्त रूप से नागरिकों को दी जाएंगी, ताकि शहरवासियों तथा नजदीकी गांवों को आने वाली समस्याएं दूर की जा सकें। सभी ई-सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


अब नागरिकों को बार-बार किसी सरकारी कार्यालय में चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। बाला ने बताया कि पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड तथा वरिष्ठ नागरिक कार्ड भी यही उपलब्ध करवाए जाएंगे। विभिन्न प्रकार के इंश्योरेंस की बिल अदायगी अब एक ही स्थान पर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के बिल और आइटीआर आयकर भरना भी अब उचित सरकारी रेटों पर यही उपलब्ध होगा। संचालिका ने बताया कि यह सभी सुविधाएं डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत शुरू की जा रही है। इस सेंटर को ई-दिशा केंद्र के छोटे रूप की तरह भी जाना जाएगा। ई-सेवा केंद्र के शुभारंभ अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि सोनू कुक्कड़, डॉ. रणजीत ओड, रमेश ढिल्लों, पार्षद गुरचरण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed