{"_id":"580bb2f34f1c1bf83d70345d","slug":"fatehabad-dr-says-go-from-hospital-anil-waij-gets-treatment-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने कहा, अनिल विज के पास ले जाओ, वही देंगे दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर ने कहा, अनिल विज के पास ले जाओ, वही देंगे दवाई
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनता को बेहतर उपचार मुहैया करवाने के प्रयासों पर नागरिक अस्पताल में तैनात चिकित्सक पलीता लगा रहे हैं। शनिवार को नागरिक अस्पताल में तेज बुखार से पीड़ित बच्चे को लेकर पहुंचे परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।
शाम करीब पांच बजे इंद्रपुरा निवासी चिमन लाल अपने ढाई वर्षीय पोते सुहान को बुखार के उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गए। चिमन ने बताया कि वे जब ड्यूटी पर मौजूद डॉ. निरपाल के पास बच्चे को लेकर गए तो डाक्टर ने बच्चे को बिना देखे और जांच किए दवाई लिखकर कह दिया कि बाहर से दवाई ले लो। चिमनलाल ने बताया कि जब उनसे कहा कि आप एक बार बच्चे को चेक तो कीजिए तो भी चिकित्सक ने उन्हें टरका दिया।
विज्ञापन
जब उनसे बच्चे को हाई फीवर देखते हुए कोई दवा देने के लिए कहा गया तो चिकित्सक ने जवाब दिया कि अस्पताल में दवा नहीं है। चिमन लाल का आरोप है कि जब दोबारा उनसे दवा के लिए कहा गया तो चिकित्सक ने उसे कहा कि बच्चे को अनिल विज के पास ले जाओ, वही दवाई देंगे। बच्चे को चेकअप न करते हुए यहां तक कह दिया कि 20 रुपये की दवा के लिए आप यहां लेने आते हो, चेकअप क्या खाक करवाओगे।
विज्ञापन
शिकायत आई है, सोमवार को देखूंगा
इस बारे में संबंधित डॉक्टर से बात करनी चाही तो उनका नंबर कवरेज एरिया से बाहर था, जबकि सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि दुर्व्यवहार की शिकायत आई है। मामले को सोमवार को देखूंगा।