फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, deo have extea charge, demands releve, fatehabad, harayana

अब डीईओ वर्मा ने भी मांगी अतिरिक्त कार्यभार से मुक्ति

Wed, 11 Jan 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Wed, 11 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, deo have extea charge, demands releve,   fatehabad,  harayana
deo yagyadatt - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा ने अधिक काम की शिकायत करते सरकार से सर्व शिक्षा अभियान के जिला संयोजक पद से मुक्ति मांगी है। गौरतलब है कि दो दिन पहले खंड विकास अधिकारी रवींद्र दलाल ने भी जिले के चार खंडों के अतिरिक्त प्रभार से मुक्ति दिलाने के लिए डीसी को पत्र लिखा था। शिक्षा विभाग के पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीईओ यज्ञदत्त वर्मा ने अतिरिक्त उपायुक्त को पत्र लिखकर अभियान के जिला संयोजक के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करने की गुहार लगाई है। खुद डीईओ वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

डीईओ वर्मा मूलरूप से सिरसा जिले के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का पद संभाले हैं, लेकिन इसके अलावा उनके पास सिरसा जिले का ही जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद के जिला शिक्षा अधिकारी, कृष्णा सिहाग के सेवानिवृत्त होने के बाद फतेहाबाद का जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और सर्व शिक्षा अभियान के संयोजक पद का अतिरिक्त कार्यभार है। ऐसे में उन्हें दो जिलों का पूरा शिक्षा विभाग संभालना पड़ रहा है।
विज्ञापन



डीईओ वर्मा ने ये लिखा है एडीसी को लिखे पत्र में
मैं मूलरूप से सिरसा जिले के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी हूं। मेरे पास सिरसा जिले का ही जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार है। इसके अलावा मेरे पास फतेहाबाद जिले का भी डीईओ पद, डीईईओ पद का भी कार्यभार है। हाल ही में फतेहाबाद सर्व शिक्षा अभियान के डीपीसी का पद रिक्त होने के बाद इसका अतिरिक्त कार्यभार भी मुझे दे दिया गया है। काम का अत्यधिक बोझ होने से सभी पदों पर पर्याप्त क्षमता से काम करने में दिक्कत हो रही है क्योंकि पत्राचार का काम भी काफी अधिक होता है। अत: आपसे निवेदन है कि सरकार से बात करके फतेहाबाद में एसएसए डीपीसी के पद पर किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीसी ने दिए थे एसएसए का चार्ज संभालने के निर्देश
सर्व शिक्षा अभियान फतेहाबाद के डीपीसी संतकुमार के फतेहाबाद से जाने के बाद से फतेहाबाद सर्व शिक्षा अभियान का पद खाली है। नियमानुसार अगली नियुक्ति तक जिला मौलिक शिक्षा या जिला शिक्षा अधिकारी को ही ये पद संभालना होता है। फतेहाबाद में दोनों ही पदों का कार्यभार यज्ञदत्त वर्मा के पास है तो एडीसी जेके अभीर ने डीईओ वर्मा को इस पदभार को तुरंत संभालने के निर्देश दिए थे। एडीसी के आदेश के बाद ही डीईओ वर्मा ने इस पद का कार्यभार संभालने में असमर्थता जताई है।


रिश्वत लेने के मामले में जांच का सामना कर रहे डीईओ वर्मा
एक निजी स्कूल का रिकार्ड वेरीफाई करने के नाम रिश्वत लेते पकड़े गए विभाग के एक क्लर्क राजकुमार ने डीईओ वर्मा का नाम इस मामले में लिया था। इसके बाद से डीईओ वर्मा विजिलेंस जांच का भी सामना कर रहे हैं।


हां, वर्कलोड कम करने के लिए लिखा हैं पत्र : वर्मा
इस बारे में बात करने पर डीईओ यज्ञदत्त वर्मा ने कहा कि उनके पास सिरसा और फतेहाबाद जिले के जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का कार्यभार पहले से है। ऐसे में एसएसए का अतिरिक्त कार्यभार आने से काम करने की क्षमता पर भी फर्क पड़ेगा। इसलिए अतिरिक्त उपायुक्त जी को पत्र लिखकर एसएसए का चार्ज वापिस लेने बारे पत्र लिखा है।



डीईओ सीधा सरकार को लिखें पत्र : एडीसी
इस बारे में बात करने पर एडीसी जेके अभीर ने कहा कि उन्होंने डीईओ वर्मा को ये पद संभालने को कहा था क्योंकि नियम यही है कि डीईओ या डीईईओ ही ये पद अतिरिक्त तौर पर संभाल सकता है। अगर उन्हें इस कार्यभार से मुक्त होना है तो वे सीधा विभाग के उच्चाधिकारियों या सरकार को पत्र लिख सकते हैं। मेरे पास पत्र आने पर भी मैं भी सरकार को ही भेजूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed