फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad city is becoming a hotspot regarding dengue

Fatehabad News: डेंगू को लेकर फतेहाबाद शहर बन रहा हॉटस्पॉट, पार्षद कर रहे डिमांड, चार दिन बाद की मिल रही तारीख

Mon, 21 Oct 2024 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Oct 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad city is becoming a hotspot regarding dengue
फतेहाबाद में डेंगू का सर्वे करते स्वास्थ्यकर्मी।
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव के साथ डेंगू केस बढ़ने शुरू हो गए है। गांवों के मुकाबले शहर में सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू के 33 केस मिल चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा केस शहर फतेहाबाद में मिले हैं। यहां 10 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं टोहाना में 6 केस मिल चुके हैं लेकिन बावजूद इसके नगर परिषद शहर में फॉगिंग नहीं करवा रहा है। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि पार्षद जहां डिमांड कर रहे हैं वहां फॉगिंग हो रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग के निर्देश जारी कर रखे हैं। हालात ये है कि पार्षद सफाई ब्रांच को फॉगिंग के लिए फोन कर रहे हैं तो चार दिन की वेटिंग मिल रही है।
विज्ञापन

हालात ये है कि शहर के अग्रवाल कॉलोनी, गुरुनानकपुरा मोहल्ला, शक्तिनगर क्षेत्र डेंगू को लेकर पहले हॉटस्पॉट रह चुके है। इस बार भी अग्रवाल कॉलोनी में डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। बावजूद इसके फॉगिंग नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में यहां मिले डेंगू केस
क्षेत्र डेंगू केस
फतेहाबाद शहर 10
टोहाना शहर 6
रतिया शहर 1
भूना 4
जाखल 3
भट्टूकलां 2
बड़ोपल 4
भूथनकलां 3
- वायरल बुखार के बढ़ रहे केस
मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार के केस लगातार बढ़ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में रोजाना 100 से 125 मरीजों की ओपीडी हो रही है। बुखार, खांसी, गले में खराश, जुकाम के उपचार को लेकर मरीज अस्पताल में आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि मसालेदार चीजों, ठंडे पेय पदार्थों से परहेज रखें।

मंगलवार की डेट मिली है
फॉगिंग को लेकर सफाई ब्रांच में फोन किया था। संबंधित कर्मचारी ने कहा कि मंगलवार को आपके वार्ड में फॉगिंग होगी। चार-चार दिन बाद की डेट मिली है जबकि नगर परिषद अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। - योगी हंसराज, पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 15
- वार्ड में फॉगिंग के लिए नगर परिषद में फोन किया था। वहां से सोमवार का समय दिया गया है। अगर सोमवार को फॉगिंग नहीं होती है तो उच्च अधिकारियों से मिला जाएगा। - संजय रूखाया, पार्षद, वार्ड 17

- शहर में फॉगिंग करवाने के बारे में नगर परिषद को पत्र लिखा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे शेड्यूल बनाकर शहर में फॉगिंग जरूर करवाएं। - राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed