{"_id":"589e06c34f1c1b2b623785de","slug":"fatehabad-city-gift-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को एक और तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को एक और तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की चिल्ली, जिसे झील के रूप में तब्दील किया जाना है।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद शहर को नगर परिषद और जिला प्रशासन एक ओर तोहफा देने जा रहा है। प्रशासन अब चिल्ली के किनारों पर ‘रोज गार्डन’ बनाएगा। चंडीगढ़ के रोज गार्डन की तर्ज पर बनाए जाने वाले इस पार्क में विभिन्न प्रजाति के गुलाब के पौधे लगाए जाएंगे और आसपास के ऐतिहासिक माहौल और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी भुनाया जाएगा। नगर परिषद चिल्ली के साथ लगती दीवारों पर नक्काशी करवाने के बारे में भी गंभीरता से विचार कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो ये पूरा क्षेत्र एक पर्यटन हब के रूप में विकसित हो जाएगा। नगर परिषद इससे पहले चिल्ली के ऊपर पुरानी तहसील रोड़ पर पहले ही एक पार्क बना चुका है। इस प्रोजेक्ट की सबसे अहम बात ये है कि यहां का निरीक्षण करने के बाद खुद उपायुक्त एनके सोलंकी ने रोज गार्डन का सुझाव दिया था जिसे नगर परिषद सिरे चढ़ाएगी।
बाईपास से सीधी निकलेगी सड़क, दूधिया रोशनी के चलते दूर से दिखेगा नजारा
चिल्ली और रोज गार्डन तक पर्यटकों की सीधी पहुंच बनाने के लिए शहर के अंदर जवाहर चौक से एक रास्ता बनाया जाएगा तो बाहर से निकलने वाले लोगों को बाईपास से ही इस पार्क का नजारा मिलेगा। उन लोगों को यहां आने के लिए शहर के अंदर से नहीं आना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने बाईपास से लेकर चिल्ली झील तक आने के लिए सीधी सड़क बनाई जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला और नगर परिषद प्रशासन के अधिकारी इस बारे में संबंधित किसानों के संपर्क में हैं। ऐसा होने पर सड़क के लिए प्रशासन को किसानों से थोड़ी-थोड़ी जमीन भी मिल जाएगी और किसानों को ये फायदा होगा कि उनकी जमीन को बेहतर रास्ता मिलेगा।
दस लाख से अधिक हो सकती है लागत, डीसी ने दिया है सुझाव
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोज गार्डन के इस प्रस्ताव पर फिलहाल डीसी और नगर परिषद अधिकारियों में सहमति हुई है। इसका पूरा प्रारूप अभी तैयार होना बाकी है। ये माना जा रहा है कि रोज गार्डन की इस सरंचना पर तकरीबन 10 लाख के करीब लागत आ सकती है। अभी ये तय नहीं है कि इसके लिए अलग से ग्रांट ली जाएगी या चिल्ली के लिए आई हुई पांच करोड़ की ग्रांट से ही इसे लिया जाएगा।
विज्ञापन
पं दीन दयाल उपाध्याय होगा जगजीवनपुरा पार्क का नाम, अगले माह से शुरू होगा निर्माण
दूसरी ओर शहर के दूसरे कोने जगजीवनपुरा में पुरानी कचहरी की जमीन पर बनने वाले पार्क का नामकरण पं दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर किया जाएगा। खुद जिला उपायुक्त एनके सोलंकी ने इसकी पुष्टि की है। नप एमई एचके शर्मा के अनुसार इसका मलबा निकालने का काम शुरु कर दिया गया है। उम्मीद है कि अगले माह से इसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले सभी जरूरी औपचारिकताओं को भी पूरा कर लिया जाएगा। इस पार्क के निर्माण होने से बीघड़ रोड, जगजीवनपुरा, सुंदरनगर, बीमा कालोनी, आरके कालोनी, भट्टा कालोनी सहित अनेक कॉलोनीवासियों को फायदा होगा।
चिल्ली झील के किनारे जो जगह है, उस पर रोज गार्डन बनाने के बारे में नगर परिषद को निर्देश दिए हैं। जल्द ही इस दिशा में काम शुरू होगा। जगजीवनपुरा पार्क का नाम पं दीन दयाल उपाध्याय के नाम से रखा जाएगा और इसके लिए भी निर्माण अगले माह से शुरू हो सकता है।
-एनके सोलंकी, उपायुक्त फतेहाबाद ।
जिला प्रशासन से चिल्ली के किनारे रोज गार्डन बनाने के आदेश मिले हैं। इसके साथ ही चिल्ली के किनारे की दीवारों पर भी नक्काशी का प्रस्ताव है। इस पर जल्द काम शुरू करेंगे।
-एचके शर्मा, नगर परिषद एमई ।