फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, chilli jhil, tender, harayana

चिल्ली झील को गहरा करने का टेंडर आवंटित

Thu, 23 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Thu, 23 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, chilli jhil, tender, harayana
चिल्ली झील परिसर में चले रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते उपायुक्त एनके सोलंकी व अन्य अधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन


 चिल्ली झील परिसर में स्वर्ण जयंती हेरिटेज पार्क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और अब जल्द ही पार्क के साथ लगती चिल्ली झील के जीर्णोद्धार का काम शुरू होगा। झील की गंदगी को निकालने के साथ इसे गहरा करने के लिए टेंडर भी आवंटित कर दिया गया है। इस पूरे परिसर का दौरा करने पहुंचे जिला उपायुक्त एनके सोलंकी ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, एसडीएम सतबीर सिंह, डीआरओ कम सीटीएम बिजेंद्र भारद्वाज सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

उपायुक्त ने बताया कि स्वर्ण जयंती हेरिटेज पार्क का कार्य अंतिम चरण में है। पार्क में शहर के लोगों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। पार्क में सैर करने पहुंचे कुछ लोगों से उपायुक्त ने सुझाव भी मांगे। लोगों से बातचीत के बाद उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि इस पार्क में सुरक्षा के दृष्टिगत भी व्यापक प्रबंध किए जाए। चिल्ली झील परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष जाहिर करते  उपायुक्त ने कहा कि झील के जीर्णोद्धार का काम सही प्रकार से चल रहा है। जीर्णोद्धार के लिए सरकार ने पांच करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। निर्माण कार्यों के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को और तेजी से काम करने के दिशानिर्देश भी दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को समीप लगते राष्ट्रीय राजमार्ग से झील और पार्क को एक अलग रास्ते से जोड़ने की कार्रवाई जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस पर विभाग के अधिकारियों ने उपायुक्त को अवगत कराया कि राजमार्ग से झील तक सड़क के निर्माण हेतु उनके पास कई विकल्प हैं, जल्द ही सबसे उपयुक्त विकल्प पर काम शुरू कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने स्वर्ण जयंती हेरिटेज पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु बनाए गए स्टेज को और अधिक विस्तार देने के भी निर्देश दिए ताकि भविष्य में यहां पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सके। उन्होंने पार्क के निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पार्क के साथ लगती प्राचीन दीवार और पिलर को तोड़ने की बजाए उसे पुर्नस्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


    इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने संबंधित अधिकारियों को पार्क के एक छोर पर ओपन थिएटर या खानपान की एक कैंटीन स्थापित करने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिल्ली झील परिसर जिला को हरा भरा बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण स्थल साबित होगा। इससे जिलावासियों को प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना हम सबका दायित्व है। आज की जरूरत को देखते हुए शहर में पार्कों का निर्माण होना अति आवश्यक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed