फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, case not return, no canciletion, police, harayana

संगीन मुकदमे रद्द नहीं होंगे, खाप और सरकार की बातचीत सिरे चढ़ी: सैनी

Sat, 11 Feb 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, case not return, no canciletion,  police, harayana
पत्रकारों से बातचीत करते सैनी । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान इनेलो और कांग्रेस समाज के लोगों को गुमराह करके धरने में शामिल हो रहे हैं। दोनों ही पार्टियों के लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में जुटे हैं। यह बात श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सैनी ने किसान विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में कही। सैनी ने कहा कि सरकार और खाप नेताओं के बीच बातचीत हो चुकी है। इसमें आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे खारिज करने पर सहमति बन चुकी है। हालांकि संगीन धाराओं के तहत दर्ज किए गए मुकदमे खारिज नहीं होंगे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और अनिल विज पर अनर्गल बयानबाजी के सवाल पर सैनी ने कहा कि दोनों ही पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और दोनों प्रदेश हित में ही अच्छा कदम उठा रहे हैं। सैनी ने कहा कि गलत बयानबाजी करके इनेलो समाज का भाईचारा तोड़ने पर जुटी हुुई है। उन्होंने इनेलो पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। राज्यमंत्री ने प्रदेश में जाट समुदाय द्वारा धरना देने के पीछे भी इनेलो का ही  एक षड्यंत्र बताया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वेदफूलां, मार्केट कमेटी के चेयरमैन आत्माराम नाढ़ोडी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुलशन हंस, जोनी खट्टर, राजबीर नहला, सुभाष सिवाच, मक्खन विश्नोई, लीलाकृष्ण डूल्ट, एसडीएम सतबीर सिंह जांगू, डीएसपी गुरदयाल सिंह आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed