{"_id":"57e6c1924f1c1b4f5aa83c49","slug":"fatehabad-boxer-player-jai-bhaghwaan-posted-in-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सर जयभगवान अब फतेहाबाद जिले में संभालेंगे कानून व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सर जयभगवान अब फतेहाबाद जिले में संभालेंगे कानून व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस विभाग ने प्रदेश भर के 17 इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में फतेहाबाद से एक इंस्पेक्टर की बदली हुई तो उनकी जगह दो नए इंस्पेक्टर जिले को मिले हैं। इन सभी इंस्पेक्टरों के सोमवार से कार्यभार संभालने की संभावना है। इंस्पेक्टरों की इस ट्रांसफर के बीच फतेहाबाद जिले में अब इंस्पेक्टर जयभगवान की इंट्री होने जा रही है। इंस्पेक्टर जयभगवान इंटरनेशनल बॉक्सर रह चुके हैं और खेल कोटे ही इंस्पेक्टर के पद पर ज्वाइनिंग मिली थी। जयभगवान के नाम पर कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने का रिकॉर्ड है और वह ओलंपिक भी खेल चुके हैं। बॉक्सर रह चुके इंस्पेक्टर जयभगवान इससे पहले आदमपुर में भी एसएचओ का कार्यभार संभाल चुके हैं। माना जा रहा है कि उनके जिले में आने के बाद फतेहाबाद जिले के युवाओं को बॉक्सिंग में उनकी मदद मिल सकती है। वैसे भी पुलिस विभाग और वर्तमान एसपी ओपी नरवाल खेलों के माध्यम से नशे और अन्य बुराइयों को खत्म करने की बात लगातार कहते आए हैं।
इंस्पेक्टर रघुबीर की विदाई, रोहतक से इंस्पेक्टर प्रवीण का आगमन
फतेहाबाद जिले में इंस्पेक्टर जयभगवान के अलावा रोहतक से इंस्पेक्टर प्रवीण भी फतेहाबाद जिले में अपनी सेवाएं देंगे। उनके भी सोमवार तक फतेहाबाद में कार्यभार संभालने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा फतेहाबाद से इंस्पेक्टर रघुबीर की विदाई हो गई है। उन्हें फतेहाबाद से हिसार जिले में भेजा गया है।
विज्ञापन