फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, barala, bjp state chief, go to mandi, meet farmars, fatehabad, harayana

बुजुर्ग किसान बोला, नमी मापनी नहीं आती, मापक यंत्र लेकर बराला ने बताया तरीका

Tue, 18 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, barala, bjp state chief, go to mandi, meet farmars, fatehabad,  harayana
फतेहाबाद की अनाज मंडी में धान खरीद प्रबंधों व कार्यों का निरीक्षण करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

फतेहाबाद अनाज मंडी पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने किसानों से उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान कई किसानों ने शिकायत रखी कि खरीद एजेंसियां उनके धान को खरीदने में आनाकानी कर रही हैं तो बराला ने संबंधित अधिकारियों को खरीद में और तेजी लाने के निर्देश दिए। एक किसान द्वारा ये कहने पर कि नमी मापनी नहीं आती तो बराला ने मंडी में खुद नमी मापक यंत्र लेकर उक्त किसान को नमी मापने का तरीका बताया। उन्होंने किसानों से कहा कि वो मंडी में अपनी फसल को सुखाकर लाएं ताकि उसके अच्छे दाम मिल सकें।उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई खरीद में आनाकानी करता है तो वे इसकी शिकायत करें।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने सोमवार को जिले की फतेहाबाद, भूना और टोहाना अनाज मंडियों के निरीक्षण के लिए पहुंचे और धान खरीद प्रबंधों और कार्यों का जायजा लिया। धान खरीद से संबंधित जरूरी प्रक्रियाओं की उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड, सभी खरीद एजेंसियों, आढ़तियों और खरीद प्रक्रिया से जुड़े विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीद में किसानों को सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाएं।
विज्ञापन


समय-समय पर मंडियों का निरीक्षण करें अधिकारी
उन्होंने जिले के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे समय-समय पर अनाज मंडियों का निरीक्षण करें और किसानों तथा खरीए एजेंसियों से संपर्क कर यह भी सुनिश्चित करें कि धान सहित खरीफ सीजन की अन्य सभी फसलें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। उन्होंने प्रत्येक अनाज मंडी में सरकार की हिदायतों के अनुसार किसानों की सुविधा के लिए समुचित मात्रा में पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, बिजली तथा साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम सतबीर जांघू, भाजपा जिला प्रधान वेद फुलां, जगदीश शर्मा, प्रवीण जोड़ा, नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल, डीएफएसएसी केके मल्हान, अशोक जाखड़, राजबीर खिचड़, डॉ. राम मेहता, मार्केट कमेटी सचिव दिलावर बैनीवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed