{"_id":"63f4917c7d26337af40a1c99","slug":"fatehabad-anti-vehicle-theft-police-busted-bike-thief-gang-and-recovered-10-motorcycles-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: फतेहाबाद एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को किया काबू, 10 मोटरसाइकिल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: फतेहाबाद एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को किया काबू, 10 मोटरसाइकिल बरामद
Tue, 21 Feb 2023 03:10 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 21 Feb 2023 03:10 PM IST
सार
फतेहाबाद पुलिस ने बाइक गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पुलिस नाके के दौरान टीम को देखकर वापस मुड़ गया, शक के आधार पर युवक को पकड़कर बाइक के मारे जांच की तो उक्त बाइक चोरी की निकली। उक्त युवक की पहचान गुरदीप सिंह निवासी तामसपुरा के तहत हुई।
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के रतिया में एंटी व्हीकल थेफ़्ट पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। पूछताछ में रतिया सहित क्षेत्र के आसपास हरियाणा पंजाब में 10 बाइक चोरी करने की बात स्वीकार किया। यह जानकारी देते हुए रतिया डीएसपी चंद्रपाल ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ़्ट पुलिस की टीम टी पॉइंट कमाना रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी कि वहां से बाइक पर सवार एक युवक पंजाब की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
अलग-अलग क्षेत्रों से चुराई गई थी बाइक
पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गया शक के आधार पर युवक को पकड़कर बाइक के मारे जांच की तो उक्त बाइक चोरी की निकली। उक्त युवक की पहचान गुरदीप सिंह निवासी तामसपुरा के तहत हुई तथा पूछताछ में उसने उक्त बाइक कुछ माह पूर्व टोहाना रोड आजाद मार्केट के पास से चोरी की थी, वहीं गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसने फतेहाबाद 4, सिरसा 1, ऐलनाबाद 1 और सरदूलगढ़ से तीन बाइक चोरी सहित 10 बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
पुलिस ने उक्त युवक के घर से चोरी की गई सभी बाइक बरामद कर ली है, डीएसपी ने बताया कि उक्त युवक से अभी पूछताछ जारी है