{"_id":"5814e80b4f1c1b980dbc294a","slug":"fatehabad-69-ambulance-workers-terminated-nhm-employes-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताली एनएचएम कर्मियों पर कार्रवाई, 69 एंबुलेंस कर्मी बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताली एनएचएम कर्मियों पर कार्रवाई, 69 एंबुलेंस कर्मी बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हड़ताल पर चल रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर एक बार फिर से प्रदेश सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है। प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी कर हड़ताल पर चल रहे फतेहाबाद के एनएचएम के तहत कार्यरत 69 एंबुलेस कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
इसकी पुष्टि खुद सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी ने भी कर दी है। सीएमओ की मानें तो उनके पास एंबुलेंस कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश आ चुके हैं। इन आदेशों में एक शर्त है कि अगर हड़ताल कर रहे कर्मचारी रात 12 बजे तक अपनी ड्यूटी पर लौट आते हैं, तो बर्खास्तगी के आदेश रद्द हो जाएंगे अन्यथा रविवार सुबह से हड़ताली एंबुलेंस कर्मचारी बर्खास्त माने जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के आदेश के बाद हड़ताली कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है, लेकिन बावजूद इसके हड़ताली कर्मचारियों के टस से मस होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। एनएचएम कर्मचारियों के जिलाध्यक्ष कुलदीप ने कहा है कि सरकार ऐसे आदेशों से उन्हें डरा और दबा नहीं सकती।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल जारी है और कर्मचारी अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। गौरतलब है कि हड़ताल के चलते प्रदेश सरकार फतेहाबाद के आयुष विभाग के कर्मचारी पुष्कर दहिया को पहले ही बर्खास्त कर चुकी है। इस हड़ताल के चलते अब तक स्वास्थ्य विभाग एनएचएम के 70 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर चुका है।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों के आदेश मिले हैं कि हड़ताल पर चल रहे 69 एंबुलैंस कर्मचारियों को इस शर्त के साथ बर्खास्त कर दिया जाए कि अगर वो शनिवार रात 12 बजे तक डयूटी पर आ जाते हैं तो उनकी बर्खास्तगी के आदेश रद्द कर दिए जाएंगे। अन्यथा उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा।
डा. अशोक चौधरी, सीएमओ, फतेहाबाद ।
एंबुलैंस कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश जारी कर सरकार ने एक बार फिर अपना कर्मचारी विरोधी चेहरा सामने ला दिया है। कर्मचारी इस आदेश से डरेंगे नहीं और हड़ताल पहले की तरह जारी रहेगी। Ó
कुलदीप, जिलाध्यक्ष , एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन ।