फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, 500 , 1000 rupees note, pensoners gets, fatehabad, harayana

खुनन में फिर से पेंशन में बांटे पांच सौ और एक हजार के नोट

Wed, 23 Nov 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Wed, 23 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 निकटवर्ती गांव खुनन में मंगलवार को फिर से पेंशन के तौर पर पांच सौ और एक हजार के नोट बांटे जाने से पेंशनधारकों में आक्रोश पैदा हो गया है। इन लोगों ने इसकी लिखित शिकायत उपायुक्त, एसडीएम और डाक विभाग के जनरल मैनेजर से करने का मन बनाया है। कुछ दिन पहले भी रतिया के कई गांवों में पेंशन धारकों को पांच सौ और एक हजार के नोट बांटे गए थे। इसमें खुनन गांव पहले भी शामिल था।

इसके अतिरिक्त गांव लाली और कमाना के डाकघरों में भी पेंशन के रूप में पांच सौ और एक हजार के नोट बांटे गए थे। इसके बाद गांव वालों ने इसकी शिकायत डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी। इस मामले में विभाग के इंस्पेक्टर हेमराज को जांच का जिम्मा सौंपा था। इंस्पेक्टर द्वारा अभी जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार को फिर से गांव खुनन के डाक विभाग ने पेंशन वितरण किया।

जिसमें फिर से पांच सौ और एक हजार के नोट बांटने से ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया। पेंशनधारक भोला सिंह ने आरोप लगाया कि उसे मंगलवार को पेंशन के रूप में पांच सौ और एक हजार के नोट दिए गए और उसके साथ कई अन्य पेंशनधारकों को भी पांच सौ व एक हजार के नोट दिए गए। जब इस बारे में कई बार डाकघर रतिया की शाखा के नंबर पर पोस्टमास्टर से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं इस संबंध में पहले से जांच कर रहे इंस्पेक्टर हेमराज ने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं स्वयं आज मौका-मुआयना करूंगी
रतिया की एसडीएम पूजा चावरियां ने इसे गंभीर लापरवाही मानते सख्त कार्यवाही करने की बात कही है। पिछली बार जब इस प्रकार का मामला सामने आया था तो उसी वक्त तहसीलदार को भेजकर पुराने नोटों का वितरण बंद कराया था। अब अगर दोबारा ऐसा हुआ है तो मैं खुद बुधवार को खुनन गांव जाऊंगी और मामले की जांच करूंगी। अगर ऐसा हुआ है तो दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed