फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fasting on marital longevity of the husband's wish

करवाचौथ पर व्रत रख की पति की लंबी उम्र की कामना

Sat, 11 Oct 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 11 Oct 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
करवाचौथ पर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा और सामूहिक रूप से कथा सुनी। वहीं घर से दूर होने पर पति का इंटरनेट और वीडियो कॉलिंग के माध्यम से दीदार कर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला।
विज्ञापन



करवाचौथ को लेकर महिलाएं कई दिन से तैयारियां कर रहीं थीं और शनिवार को सुबह से ही व्रत रखे हुए थीं। देर शाम आखिर वो घड़ी थी आई जब उन्होंने अपने पति का दीदार कर व्रत खोला और अपने सात जन्मों के साथी की लंबी उम्र की कामना की। नवविवाहिताओं के लिए तो यह विशेष था ही जिनकी पहली करवाचौथ थी उनके लिए यह त्योहार काफी उत्सुकता भरा था।
विज्ञापन



कभी सात समंदर पार अपने पति की एक झलक पाने के लिए विवाहित महिलाएं काफी लालायित रहती थी, लेकिन सूचना प्रौद्योगिकी में आई क्रांति ने इन दूरियों को पाट दिया है। अब विदेशों में रह रहे पति की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं इंटरनेट के माध्यम से पति का दीदार करके व्रत तोड़ती हैं। शहर में भी एनआरआई की पत्नियों ने पहले चांद का दीदार कर वीडियो कॉलिंग के जरिये पति से बातचीत कर व्रत तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फतेहाबाद के कई लोग अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया आदि जगहों पर रह रहे हैं।  शनिवार को करवाचौथ के दिन वह अपने घर नहीं आ पाए तो उन्होंने इंटरनेट का प्रयोग किया। फतेहाबाद के मॉडल टाउन से से अमेरिका गए दर्शन दास की पत्नी ने बताया कि उनके पति अमेरिका में हैं, इसलिए वह इंटरनेट पर उनका दीदार करेंगी और व्रत तोड़ेंगी। चांद देखने के बाद वह और उनके पति वेब कैम के जरिए उक दूसरे के सामने होते हैं और बातचीत के बाद उनके पति वहां भोजन करते हैं और उसके बाद वह यहां अन्न ग्रहण करती हैं। इसी प्रकार बलियाला निवासी रोहित की पत्नी रुचि ने बताया कि उसके पति ऑस्ट्रेलिया में बिजनेस कर रहे हैं। उन्होंने नेट पर चैटिंग करने के बाद अपना व्रत तोड़ा।


वहीं क्षेत्र की विवाहित महिलाएं और जिन युवतियों की सगाई हो चुकी है उन्होंने अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। महिलाओं में सजने-संवरने की चाह के चलते ब्यूटी पार्लरों पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। महिलाओं ने व्रत रखा, बाजारों में जाकर खरीददारी की व शाम को सामूहिक रूप से कथा सुनी। रात को चंद्रोदय उदय होने पर चंद्रमा को अर्ध्य देकर महिलाओं ने अपने पति के सामने व्रत तोड़ा। करवाचौथ को लेकर शहर के अनेक रेस्टोरेंटों ने कपल्स के लिए भोजन का विशेष प्रबंध किया था।



करवाचौथ पर मॉडल टाउन की एक धर्मशाला में महिलाओं के लिए शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाआें ने वन मिनट गेम, मटका गेम, डांस, तम्बोला सहित अनेक गेमों को लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed