फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers will protest against Subhash Barala's participation in the program

सुभाष बराला के कार्यक्रम में आने का विरोध करेंगे किसान

Sun, 07 Mar 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers will protest against Subhash Barala's participation in the program
टोहाना में नारेबाजी करते किसान संगठनों के सदस्य। - फोटो : Fatehabad
शहर के हिसार रोड स्थित टाउन पार्क के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने भाजपा-जजपा नेताओं के कार्यक्रम का बहिष्कार करने की घोषणा को दोहराते हुए कहा कि शहर के शिव स्वर्ग मंदिर में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला का कार्यक्रम है, जिसका किसान संगठनों द्वारा विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर से नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन पद की दावेदारी करने वाले नेताओं के फोटो भी बैनर पर लगे हुए हैं, जिसका वे विरोध करते हैं। संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस वार्ता में घोषणा करते हुए कहा कि वे इस कार्यक्रम में सुभाष बराला के आने पर उनका काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे। इसी के साथ चेयरमैन पद के लिए दावेदारी करने वाले लोगों का भी विरोध किया जाएगा। इस दौरान संयुक्त किसान एक्शन टीम के प्रधान गुरनाम सिंह, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मास्टर रघुबीर सिंह, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के कार्यकारणी सदस्य राजेंद्र समैन, रिटायर्ड कर्मचारी ईश्वर बुरा, साहब सिंह, गुरनाम सिंह, हरपाल सिंह, रेशम सिंह, मास्टर रणजीत सिंह ढिल्लो, मछंदर सिंह आदि ने कहा कि जब तक तीन कृषि कानून रद्द नहीं हो जाते, किसान मोर्चा द्वारा जारी किए गए हर आह्वान को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव में विशेष तौर पर मुनादी करवाई जा रही है कि सरकार व उसके समर्थक नेताओं को अपनी शादियों व अन्य समारोह में भी निमंत्रण न दिया जाए। उन्होंने कहा कि शहर के किसी कार्यक्रम में विधायक, भाजपा-जजपा के नेताओं के आने का विरोध करेंगे। इस दौरान यदि कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। राजेंद्र समैन ने कहा कि अगर भाजपा व जजपा के नेता के कार्यक्रम में भविष्य में चुनाव लड़ने का इच्छुक व्यक्ति आता है तो वे टोहाना के घर-घर में जाकर हाथ जोड़कर ऐसे व्यक्तियों का विरोध करेंगे और उनके खिलाफ वोट की अपील करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed