फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers staged a sit-in in front of the house of the brother of the absconding firm owner with crores of rupees

Fatehabad News: किसानों के करोड़ों रुपये लेकर फरार मंडी की फर्म के भाई के घर के आगे किसानों ने दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in in front of the house of the brother of the absconding firm owner with crores of rupees
टोहाना में अनाज मंडी के आढ़ती के भाई के घर के आगे धरने पर बैठे किसान। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। शहर की रेलवे रोड स्थित अनाजमंडी में किसानों के करोड़ों रुपये की देनदारी छोड़कर फरार हुई एक फर्म के मालिक के भाई के घर के बाहर सैकड़ों किसानों ने सोमवार से धरना आरंभ कर दिया। इस धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ग्रुप ने किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने उनकी एक नहीं सुनी व धरना जारी रखा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन उगराहां के जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया कि टोहाना मंडी की फर्म हुकमचंद रति राम के मालिक ने टोहाना क्षेत्र के 40-50 और पंजाब के भी 50 के करीब किसानों के करीब डेढ़ करोड़ की रकम अदा करनी थी। लगभग आठ माह पहले यह फर्म पंचकूला और दिल्ली चली गई तो किसानों ने उनकी दुकान पर ताला जड़ दिया था। उस समय उन्होंने फर्म संचालक के भाई ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वे उनके रुपये दिलवा देंगे, लेकिन अब आना कानी की जा रही है। जिस कारण उन्होंने फर्म संचालक के भाई रमेश के मॉडल टाउन स्थित घर के सामने किसानों ने धरना शुरु किया है। धरने पर 200 की संख्या में ग्रामीण पहुंचे और नारेेबाजी की। मामले की सूचना पाकर डीएसपी शाकिर हुसैन, एसएचओ राजपाल मौके पर पंहुचे तथा किसानो को समझाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

दो घंटे चली बैठक, नहीं निकला कोई हल
इस दौरान ड़ीएसपी शाकिर हुसैन व एसएचओ राजपाल के प्रयास से दोनों पक्षों के बीच बातचीत को लेकर बैठक करवाई गई, लेकिन कोई सहमती नहीं बन पाई तथा बैठक बिना नतीजा समाप्त हो गई। इसके बाद किसानों की 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिनसे बातचीत के लिए व्यापारी व शहर के गणमान्य लोग शामिल रहे। किसानों के साथ नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल, व्यापार मंडल प्रधान जीवन बंसल और राइस शैलर मिलर एसोसिएशन के जिला प्रधान मोंटू अरोड़ा ने किसानों के बीच जाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी बोले, यहां धरना गलत है
धरने पर पहुंचे डीएसपी शाकिर हुसैन कहा कि किसी भी व्यक्ति के घर के बाहर ऐसे धरना नहीं दे सकते, लेकिन किसानों ने उनकी एक भी नहीं सुनी। किसानों का कहना कि जब तक उन्हें उनका पैसा नहीं मिलता, तब तक वह यहीं पर मोर्चा लगाकर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed